MS Dhoni New Look: नए लुक में नजर आए 'कैप्टन कूल', इंटनेट पर धौनी की धूम; आप भी देखें तस्वीरें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी मैदान पर रहे या बाहर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनके प्रशंसक उनकी हर स्टाइल को पसंद करते हैं। जबर्दस्त फैन फ्लोइंग होने के कारण धौनी जो भी नया करते हैं वह वायरल हो जाता है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 01:48 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:47 PM (IST)
MS Dhoni New Look: नए लुक में नजर आए 'कैप्टन कूल', इंटनेट पर धौनी की धूम; आप भी देखें तस्वीरें
MS Dhoni New Look:नए लुक में नजर आए 'कैप्टन कूल', इंटनेट पर धौनी की धूम। जागरण

रांची [संजीव रंजन] । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी मैदान पर रहे या बाहर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनके प्रशंसक उनकी हर स्टाइल को पसंद करते हैं। जबर्दस्त फैन फ्लोइंग होने के कारण धौनी जो भी नया करते हैं वह वायरल हो जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापर्ण करने के साथ ही उनके बाल चर्चा के विषय रहे हैं। यहां तक पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशरर्फ ने धौनी के बालों की तारीफ की थी। अब हाल ही में महेंद्र ने फिर एक अलग हेयरस्टाइल ट्राई किया है।

धौनी को ये नया हेयर स्टाइल, आलिम खान ने दिया है जो पॉपुलर हेयर स्टाइलिस्ट हैं। धौनी के हेयर स्टाइल के साथ उनकी दाढ़ी को भी नया लुक दिया गया है। आलिम ने धौनी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है और फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। धौनी के इस हेयर कट का नाम है फॉक्स हॉक।

इस दौरान धौनी ने येलो कलर का टी शर्ट पहनी है और उनके साथ आलिम खान भी उनके साथ है। धौनी ने अब तक अपने बालों को कई बार नया लुक दिया है।

गोल्डन स्ट्रीक्स हेयरस्टाइल- साल 2004 में जब इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी ने डेब्यू किया था, तब उनके बाल काफी लंबे थे और बालों पर वह सुनहरा कलर करते थे। वह काफी समय तक इसी गोल्डन स्ट्रीक्स हेयरस्टाइल में नजर आए।

2007 में गोल्डन स्ट्रीक्स की जगह काले लंबे बाल: टी-20 विश्व कप के पहले, साल 2007 में धौनी ने अपने हेयरस्टाइल को पूरी तरह से बदल लिया था। गोल्डन स्ट्रीक्स की जगह धौनी ने काले बाल रख लिए। उनका यह स्टाइल भी काफी फेमस हुआ।

2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बाल्ड लुक: वर्ल्ड कप जीतने के बाद साल 2011 में धौनी के इस नए लुक ने फैंस को हैरान कर दिया था। लंबे काले बालों को बदलकर धौनी ने बाल्ड लुक अपना लिया था। फैंस को उनका यह लुक भी काफी पसंद आया और उन्होंने माही के इस लुक की भी खूब तारीफ की थी।

मोहॉक लुक : 2013 में धौनी का मोहॉक लुक सामने आया। साल 2013 में आपीएल के मैच के दौरान धौनी अपने इस नए लुक में नजर आए थे।

सॉल्ट एंड पेपर लुक: अपने बालों के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करने के बाद धौनी ने जब सॉल्ट एंड पेपर लुक अपनाया तो लोग हर बार की तरह इस बार भी काफी हैरान थे। हालांकि वक्त के साथ माही के इस नए अंदाज को भी लोगों के दिलों में जगह मिली।

फिल्म आई तो बदल लिया लुक: धौनी की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' आई तो वह इसका प्रमोशन भी करते दिखे। फिल्म की प्रमोशन टीम ने भी उन्हें इसमें बिजी रखा। तब उनका हेयरस्टाइल भी बदला नजर आया।

धौनी का 'सिंपल लुक': धौनी काफी समय तक सिंपल लुक में दिखे। इस दौरान उन्होंने बाल कलर किए और सिंपल कट रखा।

धौनी का वि हॉक हेयरस्टाइल: धौनी का 'वि हॉक' लुक भी काफी चर्चित हुआ। धौनी को यह हेयरकट सिलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी ने दिया था।

chat bot
आपका साथी