MS Dhoni के माता-पिता को मिली अस्पताल से छुट्टी, कोरोना संक्रमित होने के बाद कराए गए थे भर्ती

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के माता-पिता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मंगलवार की रात दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज छोड़ दिया गया है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 09:46 AM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 10:10 AM (IST)
MS Dhoni के माता-पिता को मिली अस्पताल से छुट्टी, कोरोना संक्रमित होने के बाद कराए गए थे भर्ती
MS Dhoni के माता-पिता को मिली अस्पताल से छुट्टी। जागरण

रांची, जासं । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के माता-पिता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मंगलवार की रात दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच उन्हें स्वस्थ्य होने में एक सप्ताह का समय लगा।

बता दें कि पिता पान सिंह धौनी और माता देवकी बरियातू रोड स्थित पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। अस्पताल ने बताया था कि उनकी हालत सामान्य थी। उनका ऑक्सीजन लेवल भी ठीक था। संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा।

21 अप्रैल को कराए गए थे भर्ती

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद 21 अप्रैल को रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आठ दिनों तक उनका इलाज चला। इसके बाद मंगलवार की देर रात उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

गौरतलब है कि झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन मंगलवार को सूबे में 6,020 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसी के साथ राज्य में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार के आंकड़े को भी पार कर गई। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 51,252 हो गई है। बता दें कि मंगलवार को झारखंड में 32,061 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 6,020 संक्रमित पाए गए थे।

chat bot
आपका साथी