Mr and Miss India Contest: दिव्यांगों को सहयोग, समान व अधिकार देने की जरूरत: राज्यपाल

Mr and Miss India Contest विश्व निशक्तता दिवस(World Disability Day) पर विद्या वेल्फेयर सोसाइटी(Vidya Welfare Society) की ओर से दिव्यांगों(Handicapped) के लिए पहली बार मिस इंडिया और मिस्टर इंडिया(Miss India and Mr India) का सेमीफाइनल प्रतियोगिता किया जा रहा है।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 12:43 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 12:43 PM (IST)
Mr and Miss India Contest: दिव्यांगों को सहयोग, समान व अधिकार देने की जरूरत: राज्यपाल
Mr and Miss India Contest: दिव्यांगों को सहयोग, समान व अधिकार देने की जरूरत: राज्यपाल

रांची जासं। Mr and Miss India Contest: विश्व नि:शक्तता दिवस(World Disability Day) पर विद्या वेल्फेयर सोसाइटी(Vidya Welfare Society) की ओर से दिव्यांगों(Handicapped) के लिए पहली बार मिस इंडिया और मिस्टर इंडिया(Miss India and Mr India) का सेमीफाइनल प्रतियोगिता किया जा रहा है। संस्था सार्थक की ओर से खेलगांव(Khelgaon) में आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांग युवा और बच्चों को अपनी अंदर छिपी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस(Ramesh Bais) मौजूद होकर दिव्यांगों का उत्साह बढ़ाया।

दिव्यांगता कभी भी विकास में बाधक नहीं बना है: राज्यपाल

उन्होंने कहा दिव्यांगता कभी भी विकास में बाधक नहीं बना है, लक्ष्य साधते हुए हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। दिव्यांगों को सहयोग समान अधिकार देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि असल विकलांग वह है जो शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के बाद भी अपने जीवन में कुछ कर नहीं पाते। इस बीच राज्यपाल ने सार्थक टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर से बुद्धिस्ट विशुद्धानंद भीखू मौजूद थे।

दिव्यांगों ने कई मुकाम हासिल किया है: महुआ मांझी

कार्यक्रम में मौजूद साहित्यकार महुआ मांझी ने कहा कि ऐसे कई उदाहरण है जिसमें दिव्यांगों ने कई मुकाम हासिल किया है और दुनिया के सामने बेहतरीन मिसाल पेश किए हैं। ईश्वर ने जो चुनौती इन्हें दी है उसे यह बच्चे मजबूती के साथ पार कर पाएंगे।

दगाबाज रे.. दगाबाज रे... गाने पर झूमे सभी :

कार्यक्रम में दिव्यांगों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। दगाबाज रे.. दगाबाज रे... जैसे गाने पर इन विशेष बच्चों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इन बच्चों ने दिखाया कि कैसे वे किसी से कम नहीं है और हर वह चीज कर सकते हैं जो एक सामान्य व्यक्ति कर सकता है।

देश में पहली बार दिव्यांगों के लिए मिस्टर और मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन:

आयोजक श्रेया तिवारी ने कहा कि सार्थक द्वारा देश में पहली बार दिव्यांगों के लिए मिस्टर और मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम का फाइनल मुंबई में दिनांक 25 दिसंबर 2021 को होगा।श्रेया ने बताया कि प्रतियोगिता के जज के तौर पर नामचीन नेता, अभिनेता, निर्देशक रहेंगे।

chat bot
आपका साथी