MP Rebati Tripura: सांसद रेबती त्रिपुरा ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा, कहा - भाजपा सरकार के आने से हो रहा चहुंमुखी विकास

MP Rebati Tripura त्रिपुरा ईस्ट के सांसद रेबती त्रिपुरा रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत रूप से पूजा- अर्चना कर मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मां छिन्नमस्तिके की पूजा अर्चना कर मैंने देश दुनिया की खुशहाली की कामना की है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 04:23 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 04:23 PM (IST)
MP Rebati Tripura: सांसद रेबती त्रिपुरा ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा, कहा - भाजपा सरकार के आने से हो रहा चहुंमुखी विकास
त्रिपुरा सांसद के रजरप्पा पहुंचने पर उनका स्वागत भाजपा के पदाधिकारियों ने किया।

रजरप्पा(रामगढ़), जासं । त्रिपुरा ईस्ट के सांसद रेबती त्रिपुरा सोमवार को रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे। यहां उन्होंने पुजारी द्वारा विधिवत रूप से पूजा- अर्चना कर मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही नारियल की बलि देकर पुजारी से रक्षा सूत्र भी बंधवाए। इससे पूर्व उन्होंने सीसीएल रजरप्पा के महाप्रबंधक कार्यालय के समीप अंबेडकर पार्क के प्रांगण में बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर उन्हें याद किया।

मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मां छिन्नमस्तिके की पूजा अर्चना कर मैंने देश दुनिया की खुशहाली की कामना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने त्रिपुरा में एक भी विकास का काम नहीं किया। जब से भाजपा की सरकार वहां बनी है, वहां विकास के नए नए आयाम जुड़ते जा रहे हैं। चुनाव से पूर्व नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा को हीरा देने का वायदा किया। जिसके अनुसार आज त्रिपुरा में हाइवे, इंटरनेट, रोडवेज व एयरवेज पर काम शुरू हो गया है। पहले एक ही नेशनल हाइवे था। वर्तमान में आठ नई सड़कें बनाई जा रही हैं। और भारत माला प्रोजेक्ट में भी एक बड़ी सड़क बनाई जा रही है।

इंटरनेट के क्षेत्र में भी काफी कार्य किये गए हैं। अभी 4-जी पूरे त्रिपुरा में अच्छे तरीके से कार्य कर रहा है। रेलवे में भी अगरतला से गौवहाटी होते हुए दिल्ली तक राजधानी एक्सप्रेस से रेल परिचालन शुरू हो गया है। एयरवेज में महाराजा वीर विक्रम अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बनकर तैयार है। दिसंबर तक इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र त्रिपुरा ईस्ट में भी मैंने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य में काफी काम किया हूं। पहाड़ो में बिजली की समस्या थी, जिसे देखते हुए मैंने वहां दो हजार सोलर लाइट लगाने का काम किया हूं। इसके अलावे टूरिज्म के क्षेत्र में भी काफी काम किया हूं। ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक इन क्षेत्रों का दौरा कर सके। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा हूं। इसके तहत जल्द ही यहां एक मेडिकल कॉलेज की भी स्थापना की जाएगी। इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। 

त्रिपुरा के सांसद का भाजपा व एससी/एसटी/ओबीसी मोर्चा के लोगों ने किया स्वागत

त्रिपुरा सांसद के रजरप्पा पहुंचने पर उनका स्वागत भाजपा व एससी/एसटी/ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने बुके देकर किया। मौके पर महारुद्र सिंह, अविनाश कुमार, विवेक सिंह, सोनू कुमार, एस टी/एस सी/ओबीसी मोर्चा के क्षत्रिय अध्यक्ष चरित्रराम, सचिव धनेश्वर राम, वाशरी सचिव नंदकिशोर दास, विकास टोप्पो, राम किशुन रजक, प्रदीप पटवा, भाजपा के जिला मंत्री रमेश वर्मा, अजय जायसवाल, नंदू पांडेय सहित कई मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी