हां, यही प्‍यार है... दो बच्‍चों के पिता संग फरार हुई तीन बच्‍चों की मां, पुलिस के हस्‍तक्षेप के बाद एक दूजे के हुए

Love Bird Jharkhand Hazaribagh News दोनों एक ही गांव में रहते थे। इसी बीच दोनों का प्यार परवान चढ़ा और मौका पाकर फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद थाना में दोनों पक्ष के लोग एक साथ जुटे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:15 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:22 PM (IST)
हां, यही प्‍यार है... दो बच्‍चों के पिता संग फरार हुई तीन बच्‍चों की मां, पुलिस के हस्‍तक्षेप के बाद एक दूजे के हुए
Love Bird, Jharkhand Hazaribagh News दोनों एक ही गांव में रहते थे। इसी बीच दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

दारू (हजारीबाग), जासं। हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में प्‍यार का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला और पुरुष दोनों प्रेम में पड़कर फरार हो गए। बड़ी बात तो यह कि दोनों शादीशुदा और बाल-बच्‍चे वाले हैं। महिला तीन बच्‍चों की मां, जबकि पुरुष दो बच्‍चों का पिता है। गांव वालों के इन्‍कार के बाद पुलिस आगे आई और अब विवाहित प्रेमी जोड़ा अंतत: समाज के सारे बंधन को तोड़कर एक दूजे के हो गए। बताते चलें कि दारू के जबरा निवासी विवाहित प्रेमी के पूर्व से दो बच्चे हैं जबकि प्रेमिका महिला के तीन बच्चे पहले से हैं।

एक दूसरे के प्यार में पड़कर दोनों कुछ दिन पूर्व फरार हो गए थे और शिकायत मिलने पर दोनों को दारू थाना लाया गया था। बताया गया कि महिला की पहली शादी साडम गोमिया में हुई थी। इसके बाद उसने अपने देवर से शादी कर ली। महिला सुख-चैन से रहे, इसलिए उसके पिता ने अपनी बेटी के लिए दारू के जबरा में एक घर बनवा दिया था। यहां वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ रह रही थी। बताया गया कि प्रेमी युवक का घर भी सिंह टोला जबरा में ही है। यहां वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। इसी बीच दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों मौका पाकर फरार हो गए। थाना में दोनों पक्ष के लोग एक साथ जुटे।

प्रेमी के साथ महिला के फरार होने से नाराज उसके पति और पिता ने उससे सारा रिश्ता नाता तोड़ लेने का लिखित आवेदन थाना में दिया। जबकि विवाहित प्रेमी की पत्नी ने भी उसे अपने घर में रखने से इन्‍कार कर दिया। थाना में दोनों प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की बात कही। दोनों के बालिग होने के कारण प्रेमी जोड़े को साथ रहने के लिए कहा गया। इसके बाद दोनों एक दूजे के संग रहने चले गए।

chat bot
आपका साथी