झारखंड के पलामू में पारिवारिक विवाद के बाद बच्ची के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत

पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर थाना क्षेत्र के चराई पंचायत के राजबंध टोला बभंडी में एक महिला ने अपनी बच्ची के साथ कुआं में कूदकर जान दे दी। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जाता है। जानकारी के अनुसार महिला की देर रात अपने पति से कहा सुनी हो गई थी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 01:28 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 01:28 PM (IST)
झारखंड के पलामू में पारिवारिक विवाद के बाद बच्ची के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत
झारखंड के पलामू में बच्ची के साथ मां ने कुआं में लगाई छलांग, दोनों की मौत। जागरण

पलामू, जासं । पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर थाना क्षेत्र के चराई पंचायत के राजबंध टोला बभंडी में एक महिला ने अपनी बच्ची के साथ कुआं में कूदकर जान दे दी। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जाता है। जानकारी के अनुसार बभंडी गांव निवासी रामचंद्र यादव की 28 वर्षीया पत्नी चंचला देवी की रविवार की देर रात अपने पति से कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद सोमवार के तड़क तीन बजे चंचला अपनी तीन वर्षीय पुत्री के साथ घर से लगभग 200 फिट दूर स्तिथ कुआं में कूद गई। इससे मां-बेटी की मौत हो गई।

इस संबंध में मृतका के पति रामचंद्र यादव ने बताया कि उनकी पत्नी काफी जिद्दी व मानसिक रूप से कमजोर थी। रात में मामूली विवाद में ही उसने उन्हें बता देने की धमकी दी थी । सोमवार के तड़के चार बजे वे उठे तो चंचल अपने बिस्तर पर नहीं थी। उन्होंने तुरंत खोजबीन शुरू की। सुबह गांव के लोगो ने उनकी पत्नी व पुत्री का शव कुआं में देखा। उन्होंने बताया कि उनकी एक छह वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी घर पर ही सोती रह गई। इधर सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया। छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतका के मयके वालों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद मामले की वास्तविकता का पता चलेगा।

chat bot
आपका साथी