सेवासदन में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं गरीब मरीज

नगर निगम की ओर से सेवा सदन अस्पताल को तोड़ने का आदेश दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 08:19 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 08:19 AM (IST)
सेवासदन में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं गरीब मरीज
सेवासदन में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं गरीब मरीज

जासं, रांची : नगर निगम की ओर से सेवा सदन अस्पताल को तोड़ने का आदेश दिया गया। इस आदेश का विभिन्न तबकों की ओर से विरोध किया जा रहा है। कई लोग व संस्था ऐसे हैं जो निगम के आदेश का विरोध कर रहे हैं। इनमें वार्ड सदस्य भी शामिल हैं। वार्ड 26 के पार्षद अरुण कुमार झा ने कहा है कि अपर बाजार स्थित सेवा सदन अस्पताल पिछले 60 सालों से गरीबों के इलाज में लगा है। अस्पताल कम से कम पैसों में गरीबों को इलाज मुहैया कराता रहा है। आसपास के इलाके हिदपीढ़ी, हरमू, किशोरगंज आदि के गरीब लोग यहां पहुंचते हैं। सेवा सदन को लोकहित का विषय समझते हुए भवन अधिनियम में छूट दिया जाए।

सेवा सदन तोड़ने के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

रांची जन सेवा मंच ने बुधवार को सेवा सदन तोड़ने के आदेश के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। मामले में सीएम से हस्तक्षेप की मांग की गई है। इससे पूर्व बड़ा तालाब से सेवा सदन तक शांतिपूर्ण ढंग से लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर आक्रोश मार्च निकाला गया। रांची जन सेवा मंच के मुनचुन राय ने कहा सेवा सदन ने रांची के धरोहर के रूप में लोगों की सेवा करने का काम किया है। विरोध प्रदर्शन में अशोक पुरोहित, निशांत यादव, पवन जलाल, विनय जोशी, मोहित बड़ोदिया, गुल्लू चितलांगिया, शुभम पुरोहित, पप्पू सिंह, रवि सिंह, बृजेश कुमार, संतोष ठाकुर, सुनील वर्मा, रोहित पांडे, सोनू भारद्वाज, अतुल पांडे, अमन वर्मा, मनीष केसरी, विक्की शर्मा, सुधांशु दुबे, अरविद गुप्ता, चंदन यादव, राहुल शर्मा, प्रेम सिंह, बबलू सिंह, राजेश गुप्ता, आदि अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी