Jharkhand Education: विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के 500 से अधिक पद रिक्त...यूजीसी ने दिए रिक्त पदों को भरने का निर्देश

Jharkhand Education यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को शिक्षकों के सभी रिक्त पद प्राथमिकता के तौर पर भरने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसे लेकर सभी विश्वविद्यालयों से 31 दिसंबर तक रिपोर्ट देने को कहा है। राज्य के विश्वविद्यालयों में वर्ष 2008 के बाद सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं हुई है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:06 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:06 PM (IST)
Jharkhand Education: विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के 500 से अधिक पद रिक्त...यूजीसी ने दिए रिक्त पदों को भरने का निर्देश
यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को शिक्षकों के सभी रिक्त पद प्राथमिकता के तौर पर भरने के निर्देश दिए हैं।

रांची, राब्यू।  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों को शिक्षकों के सभी रिक्त पद प्राथमिकता के तौर पर भरने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसे लेकर सभी विश्वविद्यालयों से 31 दिसंबर तक रिपोर्ट देने को कहा है। राज्य की बात करें तो यहां के विश्वविद्यालयों में वर्ष 2008 के बाद सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं हुई है। इस बीच नियुक्ति को लेकर कई प्रयास तो किए गए, लेकिन कभी नियमावली की पेच तो कभी रोस्टर क्लीयरेंस नहीं होने से नियुक्ति लटकती रही।

राज्यपाल रमेश बैस भी कई समीक्षा बैठकों में विश्वविद्यालयों के रिक्त पद तथा इतने लंबे समय तक नियुक्ति नहीं होने पर चिंता जता चुके हैं। राज्यपाल ने इसी माह राष्ट्रपति भवन में आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन में भी यह बात रखते हुए कहा था कि झारखंड के विश्वविद्यालय सिर्फ 30 प्रतिशत क्षमता पर कार्य कर रहे हैं। राज्य के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के 500 से अधिक पद रिक्त हैं।

झारखंड लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2018 में ही 1,118 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी। इनमें 566 बैकलाग तथा 552 नियमित पद शामिल थे। इनमें बैकलाग 566 पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया तो विषयवार चल रही है, लेकिन नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया लंबित है। बैकलाग पदों में भी कई विषयों में योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से पद रिक्त रह जा रहे हैं। दूसरी तरफ, वर्ष 2018 के बाद कई सहायक प्राध्यापकों के सेवानिवृत्त होने से भी पद रिक्त हुए हैं।

फैक्ट फाइल

- 77 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक उपलब्ध हैं झारखंड के विश्वविद्यालयों और कालेजों में।

- 28 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक उपलब्ध हैं देश के विश्वविद्यालयों और कालेजों में।

किस विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसरों के कितने पद हैं रिक्त

विवि व्याख्याता (नियमित)

रांची विश्वविद्यालय 120

विनोबा भावे विश्वविद्यालय 10

सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय 72

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय 111

कोल्हान विश्वविद्यालय 239

कुल : 552

chat bot
आपका साथी