झारखंड में कमजोर हुआ मानसून, आज कई जिलों में बारिश के आसार बरकरार, जानें अपने शहर का हाल

मौसम विभाग की ओर से झारखंड में सितंबर माह में अच्‍छी बारिश का अनुमान लगाया गया है हालांकि माह की शुरुआत के साथ ही मानसून की स्थिति कमजोर हुई है। अगले तीन से चार दिनों में इसमें सुधार की गुंजाइश नहीं दिख रही है।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 06:45 AM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 06:45 AM (IST)
झारखंड में कमजोर हुआ मानसून, आज कई जिलों में बारिश के आसार बरकरार, जानें अपने शहर का हाल
झारखंड में मानसून की स्थिति कमजोर हुई है।

रांची,जासं। झारखंड में मानसून की स्थिति कमजोर हुई है।मौसम विभाग के द्वारा गुरूवार के पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर है। इसके साथ ही, अगले तीन से चार दिनों तक मानसून में सुधार की उम्मीद नहीं दिख रही है। हालांकि इस दौरान राज्य के उत्तरी, पश्चिमी और मध्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में गुरुवार को दिन में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही, एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं।

गुरुवार की सुबह राजधानी रांची में सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में हल्के बादल देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही 10किमी की रफ्तार से हल्की हवा चल रही है। दक्षिण-पूर्वी हवा के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक बार फिर से मानसून की स्थिति कमजोर पड़ गयी है। हालांकि विभाग के द्वारा जारी मासिक पूर्वानुमान में बताया गया है कि सितंबर महीने में राज्य में बेहतर बारिश होने की संभावना है।

विभाग के द्वारा जारी बुलिटेन में बताया गया है कि झारखंड में अगस्त के महीने में बारिश सामान्य रही है। एक जून से लेकर 31 अगस्त तक राज्य में औसत बारिश 829 मिमी अपेक्षित है। जबकि राज्य में 790 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। अगस्त के महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश मेदिनीनगर में एक अगस्त को 116.5 मिमी रिकार्ड की गयी।  राजधानी रांची में इस महीने में सबसे ज्यादा बारिश आठ अगस्त को 107मिमी रिकार्ड किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति काफी कमजोर रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश धनबाद के टुंडी में 24.8 मिमी रिकार्ड की गई। जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा में 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची में 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकमत तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 31.8 23.1

जमशेदपुर 35.0 25.4

मेदिनीनगर 35.3 25.5

chat bot
आपका साथी