Monsoon Update in Jharkhand: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल

राज्य में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि मंगलवार को भी राज्य भर में मानसून का असर देखने को मिलेगा। रांची हजारीबाग रामगढ़ खूंटी बोकारो गुमला गढ़वा चतरा कोडरमा गिरिडीह और देवघर में भारी बारिश की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:42 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:46 AM (IST)
Monsoon Update in Jharkhand: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल
Monsoon Update in Jharkhand: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट। जागरण

रांची, जासं । राज्य में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। इसका असर सोमवार को पूरे राज्य में देखने को मिला। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि मंगलवार को भी राज्य भर में मानसून का असर देखने को मिलेगा। रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, गुमला, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह और देवघर में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र दक्षिणी झारखंड के उपर में सक्रिय है। इसका असर राज्य में देखने के लिए मिल रहा है। मंगलवार को राजधानी रांची में दिनभर घने बादल छाए रहेंगे। दिन में एक से दो बार मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात की भी संभावना है। दिन और रात के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। सोमवार को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। इसके साथ ही मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी हुई। इस राज्य में मानसून पूर्ण रूप में सक्रिय रहा। हालांकि एक से दो स्थानों पर भारी बारिश भी रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा के कुर्देंग में 68.2मिमी रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पाकुर में 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाइबासा में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर      अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान

रांची              29.0                      22.6

जमशेदपुर      30.1                       26.0

मेदिनीनगर     31.6                       25.5

chat bot
आपका साथी