Monsoon Update in Jharkhand: मानसूनी बादलों ने पकड़ी रफ्तार, झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Updateछ झारखंड में मानसून 13 जून तक दस्तक दे सकता है। मानसून के आगमन के लिए बंगाल की खाडी़ में 11 जून तक एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। वर्तमान में मानसून की गति काफी अच्छी है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 07:18 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 07:25 AM (IST)
Monsoon Update in Jharkhand: मानसूनी बादलों ने पकड़ी रफ्तार, झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Monsoon Update in Jharkhand: मानसूनी बादलों ने पकड़ी रफ्तार, झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट। जागरण

रांची, जासं । झारखंड में मानसून 13 जून तक दस्तक दे सकता है। मानसून के आगमन के लिए बंगाल की खाडी़ में 11 जून तक एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। वर्तमान में मानसून की गति काफी अच्छी है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दवाब के क्षेत्र के कारण राज्य में मानसून के आगमन को गति मिलेगी। वर्तमान में मानसून का असर लगभग पूरे दक्षिण भारत पर देखने के लिए मिल रहा है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलावर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला आदि इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम की ये स्थिति लगभग 11 जून तक बनी रहेगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश राजधानी का मौसम हुआ सुहावना

सोमवार को राजधानी रांची के लोगों को दिन में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मगर शाम होते ही राजधानी के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गयी। इसके कारण मौसम सुहावना हो गया। मौसम पुर्वानुमान में बताया गया है कि मंगलवार को भी राजधानी में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। पिछले 24घंटों के दौरान राज्य में प्री मानसून की स्थिति कमजोर रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 26मिमी रिकार्ड की गयी। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 39.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान चाइबासा में 24.6 डिग्री सेल्सिलय रिकार्ड किया गया।

शहर   अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान   बारिश

रांची           36.2               26.1                0.8मिमी

जमशेदपुर    38.6              26.2                26  मिमी

मेदिनीनगर    39.2              27.9               0.0 मिमी

chat bot
आपका साथी