झारखंड में कमजोर हो रहा मानसून, धीरे धीरे बढ़ेगी उमस, सताएगी गर्मी

झारखंड में मानसून कमजोर हो रहा है। बुधवार की सुबह राजधानी रांची में मौसम मुख्य रूप से साफ है। कहीं-कहीं हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं। तेज धूप के कारण लोगों को सुबह से ही गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ उमस भी काफी बढ़ी हुई है।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 07:15 AM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 07:15 AM (IST)
झारखंड में कमजोर हो रहा मानसून, धीरे धीरे बढ़ेगी उमस, सताएगी गर्मी
राजधानी रांची में मौसम मुख्य रूप से साफ है।

रांची, जासं। झारखंड में मानसून कमजोर हो रहा है। बुधवार की सुबह राजधानी रांची में मौसम मुख्य रूप से साफ है। कहीं-कहीं हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं। तेज धूप के कारण लोगों को सुबह से ही गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ उमस भी काफी बढ़ी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राजधानी के लोगों को ऐसी ही उमस और गर्मी का सामना करते रहना पड़ेगा। झारखंड के दूसरे जिलों की स्थिति भी कमोवेश ऐसी ही रहेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव संभव है। हालांकि इस बीच में हल्की बारिश होते रहने की संभावना है। इससे शहर के अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम आद्रता का स्तर 97 प्रतिशत तक रह सकती है।राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि बुधवार को राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रहेगी। इसके साथ ही पूरे राज्य में लोगों को गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान राज्य में आद्रता का स्तर 98 प्रतिशत तक रह सकती है। राज्य में मानसून के कमजोर होने से इसका सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है। राज्य के छह जिलों में कम बारिश के कारण प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा कम बारिश गुमला जिला में हुई है। यहां सामान्य से 38 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। यहां मौसम आधारित धान की खेती पर सबसे ज्यादा विपरीत असर पड़ा है। इसके अलावा सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, पाकुर, खुंटी और चतरा जिला भी कम बारिश के कारण प्रभावित है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति राज्य में कमजोर रही। राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश 32.4 मिमी बोकारो में रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान देवघर में 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 32.2 24.1

जमशेदपुर 36.0 26.4

मेदिनीनगर 35.0 23.1

chat bot
आपका साथी