Jharkhand Weather Alert: 13 जून को झारखंड में दस्‍तक देगा माॅनसून, अगले तीन दिनों तक होगी भारी बारिश

Monsoon in Jharkhand 2021 Jharkhand Weather Alert मौसम विभाग ने 11 जून से 15 जून तक राज्य में विभिन्न जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में प्री मानसून की स्थिति बेहतर हुई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:01 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:05 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: 13 जून को झारखंड में दस्‍तक देगा माॅनसून, अगले तीन दिनों तक होगी भारी बारिश
Jharkhand Weather Alert 11 जून से 15 जून तक राज्य में विभिन्न जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

रांची, जासं। झारखंड में मानसून के प्रवेश के लिए सभी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। राज्य में 13 जून की सुबह मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों तक विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र और गहरा हो गया है। इसके कारण अगले तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों मे तेज बारिश के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि मानसून के आने के बाद रुक-रुककर राज्‍य के लगभग सभी हिस्‍सों में बारिश होगी। इस दौरान न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने 11 जून से 15 जून तक राज्य में विभिन्न जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार की शाम को राजधानी रांची, समेत पाकुड़, दुमका, गोड्डा, बोकारो, चतरा, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में तेज बारिश हुई।

इसके साथ ही वज्रपात और बारिश के दौरान तेज हवा चली। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में प्री मानसून की बारिश होने ने स्थिति बेहतर हुई है। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश हजारीबाग में 88 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची         31.8                22.1

जमशेदपुर    34.1                25.0

मेदिनीनगर    32.0                23.1

chat bot
आपका साथी