Jharkhand: इस दिन से झारखंड में कबाड़ होंगे 5.45 लाख वाहन, कहीं आपकी बाइक-कार तो नहीं; यहां चेक करें

India Vehicle Scrappage Policy update 2021 बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने व पर्यावरण सुरक्षित रखने के साथ- वाहन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार नई स्क्रैप नीति लागू करने वाली है। 15 साल पुराने वाहनों (कार जीप ट्रक रोडवेज बस आदि) को कबाड़ में बेचा जाएगा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 12:15 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:41 PM (IST)
Jharkhand: इस दिन से झारखंड में कबाड़ होंगे 5.45 लाख वाहन, कहीं आपकी बाइक-कार तो नहीं; यहां चेक करें
India Vehicle Scrappage Policy update 2021: नई स्क्रैप नीति से झारखंड में करीब 5.45 लाख वाहन कबाड़ हो जाएंगे।

रांची, [आनंद मिश्र]। India Vehicle Scrappage Policy update 2021 बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने व पर्यावरण सुरक्षित रखने के साथ- वाहन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार नई स्क्रैप नीति लागू करने वाली है। अब यह तकरीबन तय हो चुका है कि केंद्र, राज्य सरकार व नगर निगम के 15 साल पुराने वाहनों (कार, जीप, ट्रक, रोडवेज बस आदि) को कबाड़ में बेचा जाएगा। ऐसे पुराने वाहनों का एक अप्रैल 2022 से देश में कहीं भी पंजीकरण नहीं कराया जा सकेगा।

15 साल से पुराने निजी वाहनों के लिए भी कड़ा प्रावधान किया जाएगा। स्क्रैप नीति को झारखंड में यदि लागू किया गया तो करीब 5.45 लाख वाहन रिटायर हो जाएंगे। झारखंड के विभिन्न जिलों के आरटीओ में रजिस्टर्ड पुराने वाहानों का आंकड़ा कुछ ऐसा ही बता रहा है। एक साल बाद इस आंकड़े में और अधिक वृद्धि हो सकती है।

झारखंड के विभिन्न जिलों में एक जनवरी 1970 से मार्च 2006 तक रजिस्टर्ड वाहन की संख्या

वाहन प्रकार संख्या एंबुलेंस 1411 एनिमल एंबुलेंस 226 ट्राली वाहन 2 ट्रेलर 17 कैंपर वैन-ट्रेलर (निजी उपयोग) 9278 कैश वैन 4 कंस्ट्रशन वाहन 1 क्रेन 1 डंपर 29 अर्थ मूवमेंट इक्यूपमेंट 787 एक्सकेवेटर 12 फायर वाहन 2 फोर्क लिफ्ट 3 गुड्स करियर 2 हार्वेस्टर 89735 इंवैलिड कैरिएज 10 लाइब्रेरी वैन 8 मोटरसाइिकल-स्कूटर 253594 मैक्सी कैब 70 मोबाइल कैंटीन 7837 मोबाइल क्लीनिक 6 मेबाइल वर्कशाप 15 मोटर कैब 7584 मोटर कार 20547 मोटरसाइकिल-स्कूटर, साइडकार 95526 ओमिनी बस निजी उपयोग 41 पॉवर टीलर 6 थ्री विलर (पैसेंजर) 3397 थ्री विलर (पर्सनल) 25980 टो ट्रक 108 ट्रैक्टर-ट्राली 17998 ट्रेलर (कृषि) 326 ट्रेलर (कामर्शियल) 394 ट्रेलर निजी उपयोग के लिए 12922 जेनरेटर वाहन 40 एक्स रे वैन 2

कुल 5,45,055

किस जिले में कितने वाहन रिटायर होने की कगार पर

रांची 86026 हजारीबाग 56298 पलामू 11797 दुमका 7673 पूर्वी सिंहभूम 115150 प. सिंहभूम 38648 गुमला 10740 लोहरदगा 4965 बोकारो 40576 धनबाद 79288 गिरिडीह 52285 कोडरमा 8551 चतरा 1807 गढ़वा 2824 देवघर 12017 पाकुड़ 1404 गोड्डा 8659 साहिबगंज 3999 लातेहार 877 सिमडेगा 517 जामताड़ा 297 सरायकेला-खरसावां 646 खूंटी 3 रामगढ़ 8

कुल 545055

chat bot
आपका साथी