मनरेगा कर्मचारी संघ का प्रखंड स्तर पर होगा पुनर्गठन

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:30 AM (IST)
मनरेगा कर्मचारी संघ का प्रखंड स्तर पर होगा पुनर्गठन
मनरेगा कर्मचारी संघ का प्रखंड स्तर पर होगा पुनर्गठन

संसू, नामकुम : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे की अध्यक्षता में रविवार को जूम एप के माध्यम से वर्चुअल बैठक हुई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जान पीटर बागे ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमारे कई साथियों की हमसे छीन लिया है। वहीं, कई साथी सरकारी शोषण और इलाज के अभाव में हमसे बिछड़ गए, मृत मनरेगाकर्मियों के आश्रितों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने तथा कोविड ड्यूटी लगाए गए मनरेगा कर्मियों के लिए 50 लाख रुपये का जीवन बीमा का प्रावधान लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री, विभागीय सचिव, मंत्री, मनरेगा आयुक्त को कई बार पत्राचार किया गया। वहीं, फेसबुक एवं ट्विटर पर ई-प्रोटेस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता एवं अन्य प्रभावशाली लोगों को अवगत कराया गया, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला।

बागे ने कहा कि सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त हुए 9-10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन हमारी मागों को अनदेखी की जा रही है। सरकार की दमनकारी नीति की वजह से कई साथियों की मृत्यु हो गई। शोषण इतना बढ़ गया है कि राज्य मनरेगाकर्मी अब आदोलन करने को विवश हो गए हैं। इसे लेकर संघ प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक कमेटी का पुनर्गठन करेगा। जिला प्रमंडल एवं प्रदेश स्तर पर वृहद सम्मेलन किया जाएगा। संघ की ओर से निर्णय लिया गया कि 21 से 30 जून तक प्रत्येक प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। एक से 11 जुलाई तक प्रत्येक जिला कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। प्रदेश सचिव जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आगामी 25 जुलाई को राची में सम्मलेन आयोजित कर एक बड़े आदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में मो. इम्तेयाज, देवेंद्र उपाध्याय, जितेंद्र झा, संजय कुमार प्रमाणिक, पंकज सिंह, सैयद नन्हे परवेज, विनोद विश्वकर्मा, मुकेश राम, दीपक महतो, बसंत सिंह, नीरज सिंह, पंकज कुमार, मो. अकरम, उज्जवल गुप्ता, व्यास यादव, मो. हफिजुर्रह्मान एवं अन्य कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी