MLA इरफान अंसारी ने हज हाउस को कोविड अस्पताल में बदलने का दिया प्रस्ताव, CM से कहा- इसका करें उपयोग

हज कमेटी के चेयरमैन और जामताड़ा के विधायक डा. इरफान अंसारी ने रांची स्थित हज हाउस को ओपीडी या कोविड अस्पताल में बदलने का प्रस्ताव दिया। इरफान अंसारी ने यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया है। उन्होंने बताया हज हाउस में 250 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:28 PM (IST)
MLA इरफान अंसारी ने हज हाउस को कोविड अस्पताल में बदलने का दिया प्रस्ताव, CM से कहा- इसका करें उपयोग
MLA इरफान अंसारी ने CM हेमंत सोरेन को दिया प्रस्ताव। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो । हज कमेटी के चेयरमैन और जामताड़ा के विधायक डा. इरफान अंसारी ने रांची स्थित हज हाउस को ओपीडी या कोविड अस्पताल में बदलने का प्रस्ताव दिया। इरफान अंसारी ने यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया है। उन्होंने बताया हज हाउस में 250 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। आपात स्थिति में सरकार इसका उपयोग करे।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। मरीज अस्पताल के चौखट पर पहुंच कर मर जा रहे हैं। कोई अस्पताल के गेट पर पहुंचकर ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण तड़प-तड़प कर मर रहा है। तो कईयों को बेड नसीब नहीं हैं। ऐसे में जामताड़ा विधायक की ओर से दिए गए प्रस्ताव से रांची के मरीजों को राहत मिलेगी।

झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बीते दिन मंगलवार को राज्य में कोरोना जांच में 4,969 नए संक्रमित मिले थे। वहीं, 45 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि 2,334 मरीज स्वस्थ भी हुए थे। लेकिन चिंताजनक बात ये है कि इसमें सबसे अधिक कोरोना के मरीज रांची में 1703 मिले थे। वहीं, सिर्फ रांची में 15 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी।

chat bot
आपका साथी