रांची में छात्रा से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने मामले में पीड़िता का आज दर्ज होगा कोर्ट में बयान

रांची के रातू इलाके की एक 18 वर्षीय आदिवासी छात्रा से जबरन दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने मामले में आज पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज होगा। गुरुवार को मेडिकल करवाया गया। कोविड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:51 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:55 AM (IST)
रांची में छात्रा से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने मामले में पीड़िता का आज दर्ज होगा कोर्ट में बयान
रांची में छात्रा से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने मामले में पीड़िता का आज होगा कोर्ट में बयान। जागरण

रांची, जासं। रांची के रातू इलाके की एक 18 वर्षीय आदिवासी छात्रा से जबरन दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने मामले में आज पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज होगा। गुरुवार को मेडिकल करवाया गया। कोविड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। पीड़िता ने मामले में एफआइआर दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही वीडियो भी बनाया गया। वीडियाे के जरिए ब्लैकमेल कर करीब छह महीने से उसका यौन शोषण किया गया। पीड़िता से मारपीट और धमकी भी दी गई। इससे परेशान होकर पीड़िता एसटी-एससी थाना पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई।

जिसमें छात्रा ने दुष्कर्म के अलावा जातिसूचक गाली देनो और बदनाम करने का आरोप लगाई है। आरोपित का नाम आफताब अंसारी है। वह रातू थाना क्षेत्र के अगड़ू गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह फरार हो गया है। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि जब वह स्कूल जाती थी तो आरोपित आफताब अंसारी उसका पीछा करता था और छेड़छाड़ करता था। छात्रा आफताब से हमेशा परेशान रही। इसका वह विरोध करती थी, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इसबीच नवंबर 2020 में एक दिन घर में अकेला पाकर उसके घर में घुस गया और गलत हरकत करने लगा। इस दौरान जबरन दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस धमकी के बीच वह दुष्कर्म करता रहा।

विरोध करने पर देता था जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म का विराेध करने पर आरोपित आफताब जान से मारने की धमकी देता था। धमकी से सहमी पीड़िता ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। लेकिन कुछ दिनों से वह काफी परेशान करने लगा। धमकी देकर हमेशा संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर एसटी-एससी थाना पहुंचे और एफआइआर दर्ज कराई।

chat bot
आपका साथी