जेसोवा मेले में मिट्टी के दीये व घरों के साज-सजावट की खूब हुई बिक्री

पांच दिवसीय जेसोवा मेले के आखिरी दिन लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। लोगों ने दीया की खरीदारी की। शाम होते ही टिकट काउंटर पर लंबी-लंबी कतारें लगी रही।

By Edited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 05:08 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 05:08 AM (IST)
जेसोवा मेले में मिट्टी के दीये व घरों के साज-सजावट की खूब हुई बिक्री
जेसोवा मेले में मिट्टी के दीये व घरों के साज-सजावट की खूब हुई बिक्री

रांची, जासं। पांच दिवसीय जेसोवा मेले के आखिरी दिन लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। लोगों ने जमकर दिवाली के लिए खरीदारी किया। मिंट्टी के दीये के साथ-साथ घरों के साज-सजावट की खरीदारी की। मौसम साफ रहने के कारण लोग पूरे परिवार के साथ दोपहर के बाद से ही मेले में दिखने लगे। शाम होते ही टिकट काउंटर पर लंबी-लंबी कतारें लगी रही। आर्टिफिशियल ज्वेलरी, फुटवियर, बैग्स, डिजाइनर कुर्ती और साड़ी के अलावा कई तरह की एसेसरीज के कलेक्शनों की भारी बिक्री हुई।

मुख्य सचिव व विकास आयुक्त ने मेले का किया निरीक्षण राज्य के मुख्य सचिव डीके तिवारी एवं विकास आयुक्त सुखदेव सिंह ने जेसोवा दिवाली मेले का निरीक्षण किया। दोनों ने मेले में सभी स्टॉलों का अवलोकन किया। झारखंड टूरिज्म की नई एआर और वीआर टेक्नॉलोजी की पूरी जानकारी भी ली। उन्होंने इस टेक्नोलॉजी की सराहना करते हुए कहा कि यह झारखंड पर्यटन विकास निगम की अच्छी और प्रभावी पहल है। इस तकनीक के माध्यम से आम लोगों को झारखंड के पर्यटन स्थलों के विषय में रोचक जानकारिया प्राप्त हो रही हैं।

मेले में लोगों ने किया मनोरंजन

जेसोवा की मीडिया प्रभारी ऋचा संचिता ने बताया कि मेले में 300 स्टॉल्स लगाए गए थे। यहां की गई खरीदारी किसी मॉल में खरिदारी से कम मजेदार नहीं थी। इस मेले में मिट्टी के दीये भी खूब बिके। छठ व्रतियों के लिए भी मेला खास रहा। बास के बने सूप, दौरा, टोकरी सहित अन्य सामग्रिया उपलब्ध थी। सभी स्टॉलों पर अच्छी बिक्री हुई है।

मेले में आखिरी दिन सबसे ज्यादा सामानों की बिक्री हुई है। शाम में मेला परिसर के मुख्य मंच पर रागा म्यूजिकल एंड कल्चर इवेंट्स ग्रुप ने शानदार गजल गायन पेश किया। लोगों ने जमकर गजल गायन का मजा उठाया। इसके बाद पारंपारिक संथाली नृत्य दसई ने भी लोगों को खूब आनंदित किया। रात आठ बजे मेले की विधिवत समापन की घोषणा की गई।

chat bot
आपका साथी