नेत्रहीन नाबालिग से सगे भाई व चाचा ने किया दुष्कर्म

Misbehavior with Minor. नेत्रहीन नाबालिग लड़की के साथ उसके सगे भाई और उसके चाचा ने ही दुष्कर्म किया।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 07:07 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 07:07 PM (IST)
नेत्रहीन नाबालिग से सगे भाई व चाचा ने किया दुष्कर्म
नेत्रहीन नाबालिग से सगे भाई व चाचा ने किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, पिस्कानगड़ी। नगड़ी थाना क्षेत्र में एक नेत्रहीन नाबालिग लड़की के साथ उसके सगे भाई और उसके चाचा ने ही दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपनी मौसी को दी। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। मामले की सूचना नगड़ी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, 15 वर्षीया नाबालिग अपनी छोटी बहन, भाई व पिता के साथ रहती है। उसकी मां का निधन चार साल पहले ही बीमारी से हो गया था। पिता बुजुर्ग हो गए हैं। इसलिए वह परिवार की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। लड़की के नाबालिग होने का फायदा उठाते हुए उसका भाई विगत कई माह से उसके साथ ज्यादती कर रहा था। इसी बीच, इसकी जानकारी लड़की के चाचा को भी हो गई। वह उसे मना करने के बजाय स्वयं उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मौसी को दी। मौसी ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। इसके बाद वह पीड़िता को लेकर थाने चली गई। वहां पर पीड़िता ने पुलिसकर्मियों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद नगड़ी पुलिस गांव पहुंची, तब तक दोनों आरोपित फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में छापामारी कर रही है। पुलिस ने पीड़िता को रांची के एक अनाथालय में रखा हुआ है। इधर, स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपितों को कड़ी सजा देने की मांग की है। 

chat bot
आपका साथी