बालिका गृह में नाबालिग लड़की बनी मां, बच्‍चे काे दिया जन्‍म; अपहरण के बाद हुआ था दुष्‍कर्म Palamu News

Jharkhand Palamu News बच्चे को जन्म देने के बाद दोनों को एमएनसीएच में भर्ती कराया गया है। प्रसव होने के बाद मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी गई है। पीड़‍िता के साथ इसी वर्ष अपहरण के बाद दुष्‍कर्म हुआ था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 04:51 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:57 PM (IST)
बालिका गृह में नाबालिग लड़की बनी मां, बच्‍चे काे दिया जन्‍म; अपहरण के बाद हुआ था दुष्‍कर्म Palamu News
नाबालिग लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है।

पलामू, जासं। पलामू में बालिका गृह में एक नाबालिग लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है। बच्चे को जन्म देने के बाद दोनों को एमएनसीएच में भर्ती कराया गया है। प्रसव होने के बाद मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी गई है। नवजात शिशु की नाबालिग मां पलामू जिला के पड़वा प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है। तत्काल घटनाक्रम की जानकारी बाल कल्याण समिति को भी दी गई। प्रसव होने के बाद तत्काल जच्चा और बच्चा को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल बच्चा व जच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बताया जाता है कि बुधवार को पीड़िता को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। बालिका गृह में लोग एकत्रित हुए और इसी दौरान नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार वह पोस्को एक्ट की पीड़िता है। मई 2020 में उसे बालिका गृह में लाया गया था। उस समय नाबालिग के स्वजनों ने एक लड़के पर अपहरण का आरोप लगाया था।

इसके बाद पड़वा थाना की पुलिस ने नाबालिग को अपहरण के पांच माह बाद 20 मई 2020 को बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया था। आरोपित के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया था। आरोपित अब भी सेंट्रल जेल में बंद है। उस समय आरोपित ने पीड़‍िता के साथ दुष्‍कर्म किया था। इस मामले के बाद पीड़‍िता को बालिका गृह भेज दिया गया। बाद में वह गर्भवती हो गई। पीड़‍िता के परिवार वालों ने गर्भपात के लिए कोई आवेदन नहीं दिया था।

'दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग लड़की ने बाल कल्याण समिति की देखरेख में एक बच्ची को जन्म दिया है। नियमानुसार पीड़िता ने गर्भपात कराने संबंधित कोई आवेदन नहीं दिया था। इस बाबत न्यायालय से भी कोई आदेश निर्गत नहीं हुआ था। ऐसे में बाल कल्याण समिति की देखरेख में नाबालिग लड़की का प्रसव कराया गया है। जच्चा-बच्चा की देखरेख समिति करा रही है।' -प्रकाश कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, मेदिनीनगर, पलामू।

chat bot
आपका साथी