श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता पहुंचे पूजा पंडाल, मां दुर्गा से राज्य की उन्नति के लिए मांगीं मन्नतें

Jharkhand Chatra Durga Puja News झारखंड के मंत्री सुबह सात बजे सबसे पहले अव्वल मोहल्ला स्थित काली मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। उन्‍होंने कहा कि राज्य की उन्नति और विकास के लिए मां से मन्नतें मांगी हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:27 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 10:28 AM (IST)
श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता पहुंचे पूजा पंडाल, मां दुर्गा से राज्य की उन्नति के लिए मांगीं मन्नतें
एक पंडाल में मां दुर्गा के सामने सत्‍यानंद भोक्‍ता। जागरण

चतरा, जासं। झारखंड के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सह स्थानीय विधायक सत्यानंद भोक्ता ने महाअष्टमी के दिन शनिवार की सुबह शहर के विभिन्न देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में जाकर माथा टेका। मंत्री सुबह सात बजे सबसे पहले अव्वल मोहल्ला स्थित काली मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। कहा, राज्य की उन्नति और विकास के लिए मां से मन्नतें मांगी हैं। इसके बाद भोक्ता पूरा काफिला के साथ बड़की मंदिर पहुंचे और माता रानी का दर्शन किया। फिर बिंड मोहल्ला स्थिति त्रिशूल क्लब के पंडाल का फीता काटकर उद्धाटन किया।

chat bot
आपका साथी