पलामू में जमीन विवाद को ले गोली मारकर अधेड़ की हत्या

रमकंडा थाना क्षेत्र के हरहे गांव में गोली मारकर गोपाल सिंह नामक अधेड़ की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने गोली मारने के बाद धारदार हथियार से मृतक के गर्दन पर कई वार किए हैं। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जाता है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:11 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:11 PM (IST)
पलामू में जमीन विवाद को ले गोली मारकर अधेड़ की हत्या
रमकंडा थाना क्षेत्र के हरहे गांव में गोली मारकर गोपाल सिंह नामक अधेड़ की हत्या कर दी गई।

रमकंडा (गढ़वा),जासं। शुक्रवार की देर शाम रमकंडा थाना क्षेत्र के हरहे गांव में गोली मारकर 50 वर्षीय गोपाल सिंह नामक अधेड़ की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि अपराधियों ने गोली मारने के बाद धारदार हथियार से मृतक के गर्दन पर कई वार किए हैं। घटना के बाद सूचना मिलते ही रमकंडा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए शनिवार को गढ़वा भेज दिया। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार हरहे गांव निवासी मृतक गोपाल सिंह अपने घर के समीप खेत से तिल फसल काट कर देर शाम गांव के ही चौक पर एक होटल में नाश्ता करने गया था। नाश्ता कर वापस लौटने के समय एक ऑटो में घात लगाकर बैठे हत्यारों ने पीछे से एक गोली मार दी। वहीं गोली लगने के बाद उसके मुड़ते ही दोबारा उसके पेट में भी गोली मार दी गई। दो गोली लगने के बाद गोपाल बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद धारदार हथियार से गर्दन रेतने के साथ साथ शरीर के उपरी हिस्से में कई वार किया गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक का पुत्र छोटेलाल सहित अन्य स्वजनों ने बताया कि होटल से नाश्ता कर लौटने के दौरान पहले से घात लगाकर सभी आरोपी बैठे थे।

छोटेलाल ने बताया कि उसके रिश्तेदार शोभनाथ सिंह व सत्यानंद सिंह सहित अन्य लोगों ने मिलकर गोली मार दी। उसने बताया कि चौक पर भीड़ के बावजूद गोली मारने के बाद कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर सभी लोग फरार हो गए। घटना के सूचना के रमकंडा थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की जानकारी ली एवं शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया। वही आरोपियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।घटना के बाद गोपाल के स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

chat bot
आपका साथी