जमीन में विवाद को लेकर तनाव में था अधेड़ व्यक्ति, निर्माणाधीन मकान में फंदे से झूलकर दे दी जान

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति ने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह स्थानीय लोग नदी की ओर गए हुए थे। उन्होंने देखा कि निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति फांसी के फंदे से झूल रहा है। मामले की जानकारी जगन्नाथपुर पुलिस को दी गई।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 04:22 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 04:22 PM (IST)
जमीन में विवाद को लेकर तनाव में था अधेड़ व्यक्ति, निर्माणाधीन मकान में फंदे से झूलकर दे दी जान
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

तुपुदाना(रांची), जासं। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एकता नगर में एक अधेड़ व्यक्ति ने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह स्थानीय लोग नदी की ओर गए हुए थे। उन्होंने देखा कि निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति फांसी के फंदे से झूल रहा है। मामले की जानकारी जगन्नाथपुर पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मृतक की पहचान अजय कुमार राय एकता नगर निवासी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि अजय कुमार राय ने बड़का गढ़ के स्वतंत्रता सेनानी के वंशजों से जमीन खरीदी थी और उसमें मकान का निर्माण करवा रहे थे। मकान निर्माणाधीन था। इस बीच उक्त जमीन पर नामकुम के तत्कालीन अंचलाधिकारी शुभ्रा रानी ने अजय राय एवं तीन अन्य व्यक्तियों पर जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा दी थी।

एफआइआर दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर वहां पर निर्माण कार्य बंद करवा दिया था। निर्माण कार्य बंद होने से अजय राय मानसिक रूप से काफी परेशान थे। उनका काफी पैसा उसमें लग चुका था। उन्होंने जिन से जमीन ली थी, उनसे बात करने के बाद भी कोई हल नहीं निकला। वह डिप्रेशन में थे। थाना पुलिस भी मामला दर्ज होने के कारण हमेशा कार्रवाई की बात कह रही थी।

अजय राय ने कुछ दिन पहले व्हाट्सएप के माध्यम से जिनसे जमीन खरीदी थी, उन्हें तथा राज्य राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जगन्नाथपुर पुलिस सहित कई अधिकारियों को मैसेज किया था। मैसेज में उन्होंने आत्महत्या का जिक्र किया था। अजय राय अपनी पत्नी प्रभा राय, बेटी सपना कुमारी के साथ एकता नगर में ही किराए के मकान में रहते थे। एक बेटा प्रिंस कुमार मुंबई में और बड़ी बेटी सऊदी अरब में जॉब करती है। सपना कुमारी के आवेदन पर जगन्नाथपुर पुलिस ने यूडी केस का मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी