मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या Ranchi News

Ranchi Hindi News Jharkhand News वसीम को फांसी के फंदे से लटकता देख परिवार वालों ने शोर मचाया। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया है कि पिछले कुछ माह से वसीम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 02:54 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 02:58 PM (IST)
मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या Ranchi News
Ranchi Hindi News, Jharkhand News वसीम को फांसी के फंदे से लटकता देख परिवार वालों ने शोर मचाया।

रांची, जासं। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के फिरदौस नगर स्थित अपने घर में एक युवक ने रविवार की सुबह 11 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम वसीम अंसारी है और वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता था। वसीम अंसारी अपने घर के बाथरूम में जाकर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल गया। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकला, तो परिवार के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।

इसके बाद बाथरूम में जब लोगों ने दरवाजा खोल कर देखा, तो पता चला कि वसीम फांसी के फंदे से लटक रहा है। यह देखकर मृतक के परिवार वालों ने शोर मचाते हुए घटना की जानकारी तुरंत आसपास वालों को दी। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

पुलिस पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया है कि पिछले कुछ माह से वसीम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अक्सर वह बिना कुछ बताए घर से निकल कर इधर उधर चला जाता था। लगातार खराब हो रही मानसि‍क स्थिति के बाद पिछले कुछ दिनों से उसका कांके स्थित रिनपास से इलाज कराया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी