लोकायुक्त कार्यालय-झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों ने कोरोना मृतकों को दी मौन श्रद्धांजलि

लोकायुक्त कार्यालय में दैनिक जागरण के विशेष आयोजन सर्व धर्म प्रार्थना के अवसर पर सोमवार को कर्मियों-पदाधिकारियों ने लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय के स्वास्थ्य के लिए अपने ईस्ट से प्रार्थना की। लोकायुक्त अभी कोरोना संक्रमित हैं और एम्स दिल्ली में इलाजरत हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 12:25 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 01:10 PM (IST)
लोकायुक्त कार्यालय-झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों ने कोरोना मृतकों को दी मौन श्रद्धांजलि
लोकायुक्त कार्यालय-झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों ने कोरोना मृतकों को दी श्रद्धांजलि। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो । लोकायुक्त कार्यालय में दैनिक जागरण के विशेष आयोजन सर्व धर्म प्रार्थना के अवसर पर सोमवार को कर्मियों-पदाधिकारियों ने लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय के स्वास्थ्य के लिए अपने ईस्ट से प्रार्थना की। लोकायुक्त अभी कोरोना संक्रमित हैं और एम्स दिल्ली में इलाजरत हैं। प्रार्थना सभा मे झारखंड के वैसे सभी कोरोना पीड़ितों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई जो कोरोना संक्रमित हैं और विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं।प्रार्थना सभा के बाद राज्य में कोरोना से जान गंवाने वाले 5000 से अधिक लोगों को याद किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गयी। प्रार्थना सभा मे मौके पर लोकायुक्त के सचिव संजय कुमार, संयुक्त सचिव इश्तियाक अहमद आदि मौजूद थे।

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में रमेश उरांव महामंत्री , रमेश शर्मा संयुक्त महामंत्री, मृत्युंजय सिंह संगठन महामंत्री, चंदशेखर महतो प्रदेश उपाध्यक्ष, विनोद पाण्डेय संयुक्त महामंत्री, प्रदीप टोपा संयुक्त महामंत्री, अजय खाखा सहायक महामंत्री, ओम प्रकाश शुक्ला प्रक्षेत्रीय मंत्री, शुभ नारायण मिश्रा, एवं ओम प्रकाश झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन केंद्रीय कार्यालय में उपस्थित होकर करोना बीमारी से अपने मृत साथी एवं आम-जन की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए एवं जो लोग करोना बीमारी से ग्रसित हैं एवं इलाजरत हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी