रांची में मेगा रक्तदान शिविर कल, रांची नगर निगम के साथ दर्जनों संगठन होंगे साथ

कोरोना संक्रमण काल में रांची के ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी है। इससे मरीजों का इलाज बाधित हो रहा है। ऐसे में प्रन्यास एवं रांची नगर निगम द्वारा दर्जनों संगठनों के सहयोग से 10 अप्रैल को ऑड्रे हाऊस में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजित किया जा रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 11:15 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 11:15 AM (IST)
रांची में मेगा रक्तदान शिविर कल, रांची नगर निगम के साथ दर्जनों संगठन होंगे साथ
रांची में मेगा रक्तदान शिविर कल, रांची नगर निगम के साथ दर्जनों संगठन होंगे साथ। जागरण

रांची, जासं । कोरोना संक्रमण काल में रांची के ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी है। इससे मरीजों का इलाज बाधित हो रहा है। ऐसे में प्रन्यास एवं रांची नगर निगम द्वारा दर्ज़नों संगठनों के सहयोग से शहर में 10 अप्रैल को ऑड्रे हाऊस में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजित किया जा रहा है। राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में गुरूवार तक केवल 141 युनिट रक्त था। वहीं मात्र 26 युनिट प्लेटलेट था।

ऐसे में इमजेंसी में आने वाले मरीज और थैलेसीमिया के मरीजों को खास परेशानी उठानी पड़ रही है। राज्य में अब तक का आयोजित रक्तदान शिविरों में ये सबसे बड़ा रक्तदान होगा। इस कैम्प में कोरोना महामारी के संबंध में सरकारी नियमों का पूर्ण पालन करते हुए रक्तदान करवाया जाएगा। शिविर का आयोजन शनिवार को ऑड्रे हाऊस में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक किया जा रहा है। इसमें संग्रहित रक्तदान सरकारी ब्लड बैंक रांची को दिए जाएंगे।

प्रन्यास एक ऐसी संस्था है जिसने पिछले वर्ष भी कोविड-19 के संक्रमण के समय काफी अच्छी मात्रा में रक्तदान करवा कर शहर में रक्त की कमी नहीं होने दी थी। इस बार इस संस्था ने रांची नगर निगम के सहयोग से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। इसमें नगर आयुक्त मुकेश कुमार अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। कैंप हेतु झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपना पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है।

chat bot
आपका साथी