रांची में झपटमारी का ट्रेनिंग देने वाला यौन शोषण मामले में हुआ गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं छिनतई के मामले

गोड्डा की रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की का फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर यौन शोषण करने के आरोपित रांची के मो. शाकिब उर्फ देवा को नामकुम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शाकिब पूर्व में कई झपटमारी के मामलों में शामिल रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:57 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 10:01 AM (IST)
रांची में झपटमारी का ट्रेनिंग देने वाला यौन शोषण मामले में हुआ गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं छिनतई के मामले
रांची में झपटमारी का ट्रेनिंग देने वाला यौन शोषण मामले में हुआ गिरफ्तार। जागरण

रांची/नामकुम, जासं। गोड्डा की रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की का फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर यौन शोषण करने के आरोपित रांची के मो. शाकिब उर्फ देवा को नामकुम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शाकिब पूर्व में कई झपटमारी के मामलों में शामिल रहा है। साथ ही वह झपटमारों का ट्रेनर भी रहा है। इस पर कई मामलों में जांच चल रही है। किशोरी ने इस संबंध में नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में किशोरी ने बताया है कि फेसबुक के माध्यक से शाहीन खान उर्फ मोहम्मद शाकिब से उसकी दोस्ती हुई थी।

इसी दौरान दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई थी। लड़की अपने घर वालों को सूचना दिए बगैर शाकिब खान के पास रांची पहुंच गई। शाकिब खान लड़की के साथ नामकुम के मौलाना आजाद कालोनी के घर में किराए के मकान में पति-पत्नी के तरह रहने लगा था। उसने अपना नाम शाहीन खान बता रखा था। जबकि शाकिब पहले से शादीशुदा है और बच्चे भी हैं। लड़की के छह माह की गर्भवती होने पर वह शादी से इन्कार करने लगा। घटना के संबंध में नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच करने के पश्चात शाहीन खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

झपटमारी का गुर सिखाता था देवा

शाकिब उर्फ देवा झपटमारों का चर्चित ट्रेनर बन चुका है। वर्ष 2019 में उसने रांची पुलिस को परेशान कर रखा था। ट्रेनिंग के दौरान बताता है कि चेन छिनतई के क्रम में हमेशा यह सावधानी बरतें कि महिलाओं को नुकसान न पहुंचे। ट्रेनिंग पूरी कराने के बाद ही वह झपटमारों को अपने गिरोह में शामिल करता है। जेल भेजे जाने के बाद जेल में रहते हुए वह गिरोह तैयार किया था। हाल ही में जेल से छूटा था।

chat bot
आपका साथी