दोस्त के साथ तालाब में नहाने गया था साहिल, पैर फिसलने से डूबा, मौत Ranchi News

झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक का नाम मो साहिल बताया जा रहा है और वह बड़गाईं का रहने वाला था। वह रांची के गुरुनानक स्कूल के नौवीं का छात्र बताया जा रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:36 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:36 AM (IST)
दोस्त के साथ तालाब में नहाने गया था साहिल, पैर फिसलने से डूबा, मौत Ranchi News
दोस्त के साथ तालाब में नहाने गया था साहिल, पैर फिसलने से डूबा, मौत। जागरण

रांची, जासं । झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक का नाम मो साहिल बताया जा रहा है और वह बड़गाईं का रहने वाला था। वह रांची के गुरुनानक स्कूल के नौवीं का छात्र बताया जा रहा है। वहीं उसके पिता शाहीग जमाली जूते-चप्पल का व्यवसाय है।

मिली जानकारी के मुताबिक साहिल अपने दो दोस्तों के साथ बड़गाईं कब्रिस्तान स्थित बड़ा तालाब में नहाने के लिए गया था। साहिल और उसका दोस्त शाहजादा दोनों तालाब में नहा रहे थे। लेकिन इसी दौरान दोनों का पैर गहराई में चला गया। जिससे वे डूब गए। हालांकि इस घटना के बाद शाहजादा ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसकी आवाज सुनकर लोग दौड़े और उसे बचा लिया। करीब दस मिनट के बाद जब शाहजादा होश में आया तब उसने बताया कि साहिल भी तालाब में डूबा हुआ है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। और फिर काफी मशक्कत के बाद साहिल को निकाला। आनन-फानन में स्थानीय लोग साहिल को बरियातू स्थित आलम नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मामले में सदर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी