पहली को छोड़ दूसरी पत्‍नी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया मौलाना, पूरे इलाके में मची हाय-तौबा

रांची के प्रतिष्ठित मदरसा में मौलाना साहब शिक्षक हैं। वह कडरू बस्ती में ही परिवार के साथ रहते हैं। रात कुछ सामान खरीदने के लिए वह अपने घर से निकले और दूसरी पत्‍नी के पास पहुंच गए।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 09:35 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:06 AM (IST)
पहली को छोड़ दूसरी पत्‍नी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया मौलाना, पूरे इलाके में मची हाय-तौबा
पहली को छोड़ दूसरी पत्‍नी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया मौलाना, पूरे इलाके में मची हाय-तौबा

रांची, जासं। राजधानी रांची में एक मौलाना साहब को लेकर खासी हाय-तौबा मच गई। ये मौलाना एक प्रतिष्ठित मदरसा में शिक्षक हैं, जो बीती रात अपने घर से बाजार में कुछ सामान खरीदने निकले। लेकिन, वह वापस अपने घर नहीं लौटकर अपनी दूसरी पत्‍नी के पास पहुंच गए। उनकी दूसरी पत्‍नी की जानकारी घरवालों और परिजनों तक को नहीं थी। दूसरी पत्‍नी की देहरी पर आते ही मौलाना साह‍ब ने अपना मोबाइल भी स्‍वीच ऑफ कर लिया। इधर पुलिस वाले और बस्‍ती के लोग मौलाना साहब को ढूंढ़ने में रातभर गली-गली का खाक छानते रही। घबराए परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से परेशान रहे।

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू इलाके में एक मौलाना के गायब होने की सूचना पर पूरी बस्ती में हड़कंप मच गया। बस्ती के लोग उनकी तलाश में जुट गए। रातभर उनकी तलाश में लोग परेशान रहे। पुलिस को भी सूचना दी गई। अगले दिन बुधवार को यह पता चला कि मौलाना साहब अपना मोबाइल बंद कर दूसरी पत्नी के घर पर रुक गए थे। स्थानीय लोगों ने मौलाना साहब की क्लास भी ली।

मंगलवार रात सामान खरीदने निकले थे मौलाना

जानकारी के अनुसार रांची के एक प्रतिष्ठित मदरसा में मौलाना साहब बतौर शिक्षक हैं। वह कडरू बस्ती में ही परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की रात कुछ सामान खरीदने के लिए वह अपने घर से निकले। करीब दो घंटे तक जब वह वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उनका मोबाइल भी स्वीच ऑफ था।

आग की तरह बस्‍ती में फैल गई मौलाना के गायब होने की खबर

यह बात आग की तरह पूरी बस्ती में फैल गई। हर कोई मौलाना की तलाश में अपने-अपने स्तर से जुट गया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका जतायी जाने लगी। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। रातभर बस्ती के लोग उनकी तलाश में लगे रहे।

आने की सूचना पर घर पहुंचे लोग

बुधवार की सुबह मौलाना साहब अपने कडरू स्थित घर पहुंच गए। परेशान परिजनों ने उनसे पूछताछ की। तब मौलाना साहब ने उन्हें बताया कि कांटाटोली में उनकी दूसरी पत्नी रहती है। वह रात में उसी के पास रुक गए थे। पहली पत्नी को यह बात उसी दिन मालूम हुई। इसको लेकर मौलाना साहब और उनकी पहली पत्नी के बीच काफी विवाद भी हुआ। मुहल्ले वालों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

chat bot
आपका साथी