Ranji Trophy: झारखंड की नजर तीसरी जीत पर, हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी

Ranji Trophy रणजी ट्रॉफी ग्र्रुप सी में झारखंड की टीम का हरियाणा से मुकाबला होगा। झारखंड व हरियाणा दोनों ने अपने दोनों मैच जीते हैैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 25 Dec 2019 08:53 AM (IST) Updated:Wed, 25 Dec 2019 08:53 AM (IST)
Ranji Trophy: झारखंड की नजर तीसरी जीत पर, हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी
Ranji Trophy: झारखंड की नजर तीसरी जीत पर, हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी

रांची,जासं। Ranji Trophy रणजी ट्रॉफी ग्र्रुप सी में बुधवार को कीनन स्टेडियम, जमशेदपुर में झारखंड व हरियाणा के बीच मुकाबला शुरू होगा। चार दिवसीय मैच में झारखंड की टीम हरियाणा को पराजित कर इस सत्र में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी।

वहीं ग्र्रुप में शीर्ष (14 अंक) पर चल रही हरियाणा की टीम भी  विजय रथ पर सवार है। उसने भी दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। कप्तान सौरभ तिवारी, ईशांक जग्गी, नजीम सिद्दिकी, शहबाज नदीम, अनुकूल राय, वरुण अरोन, राहुल कुमार के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी। इस सत्र में सौरभ, जग्गी व नजीम शतक जड़ चुके हैं। जबकि नदीम, राहुल व अनुकूल के अलावा युवा स्पिनर उत्कर्ष सिंह का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है।

हरियाणा का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है। तेज गेंदबाज मोहित शर्मा, स्पिनर अमित मिश्रा के साथ यजुवेंद्र चहल उनकी गेंदबाजी को मजबूत करता है। हालांकि चहल खेलेंगे या नहीं इसका फैसला मैच के पूर्व किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी