रांची में चला मास्क चेकिंग अभियान, 158 दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की भी हुई जांच

रांची में कोविड-19 अनुरूप उचित व्यवहार के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों पर जिला प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर कोविड-19 संबंधित दिशा निर्देशों के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों की जांच को लेकर अभियान चलाया गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 09:20 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 09:20 AM (IST)
रांची में चला मास्क चेकिंग अभियान, 158 दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की भी हुई जांच
रांची में चला मास्क चेकिंग अभियान, 158 दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की भी हुई जांच। जागरण

रांची, जासं । रांची में कोविड-19 अनुरूप उचित व्यवहार के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों पर जिला प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर कोविड-19 संबंधित दिशा निर्देशों के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों की जांच को लेकर अभियान चलाया गया।

कोविड अनुरूप उचित व्यवहार हेतु लोगों को किया गया जागरूक

प्रतिनियुक्त दंडाधिककारियों के द्वारा लोगों को मास्क चेकिंग अभियान के दौरान कोविड अनुरूप उचित व्यवहार करने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। लोगों को मास्क का सही इस्तेमाल करने, सैनिटाइजर का समय समय पर इस्तेमाल,शारीरिक दूरी का पालन करने के बारे में भी बताया गया।

- दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की हुई जांच

रांची जिला को 12 जोन में बांटकर कोविड-19 निर्देशों के अनुपालन और मास्क जांच के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो लगातार शहर में अभियान चला रहे हैं।

- मजिस्ट्रेटों ने अलग- अलग बाजारों में किया जांच

धीरज कुमार परिक्ष्यमान उप समाहर्ता ने बिरसा चौक से तुपुदाना चौक तक 19 दुकानों, निशात अंजुम परिक्ष्यमान उप समाहर्ता ने करम टोली चौक से बूटी मोड़ तक 20 दुकानों, कोमल कुमारी परिक्ष्यमान उप समाहर्ता ने फिरायालाल चौक से राजेंद्र चौक तक 24 दुकानों/ प्रतिष्ठानों, अजय कुमार राज्य कर पदाधिकारी दक्षिणी अंचल ने राजेंद्र चौक से बिरसा चौक तक 23 दुकानों की जांच की।

इसके अलावा फिरोज अहमद राज्य कर पदाधिकारी दक्षिणी अंचल ने सिरम टोली चौक से चुटिया एवं लोबाडीह तक कुल 24 दुकानों , शिव कुमार सिंह राज्य कर पदाधिकारी विशेष अंचल ने हॉट लिप्स चौक से चांदनी चौक 18 दुकानों, उज्जवल कुमार चौरसिया राज्य कर पदाधिकारी विशेष अंचल ने कचहरी चौक से अप्पर बाजार तक 17 दुकानों की जांच कर कोविड-19 अनुपालन से संबंधित मास्क चेकिंग अभियान चलाया।

मनीष कुमार परिक्ष्यमान उप समाहर्ता ने एचईसी गेट से धुर्वा बस स्टैंड क्षेत्र में कुल 13 दुकानों की जांच की और उन्हें कोरोना की रोकथाम के उपायों के बारे में बताया। धुर्वा डैम पर भ्रमण करने वाले युवाओँ को कोविड अनुरूप उचित व्यवहार करने का शपथ भी दिलवाया।

chat bot
आपका साथी