अपने बच्चों की तरह पौधे का करें देखभाल : बीना शारदा

रांची महिला जागृति शाखा मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा की सदस्यों अपने-अपने घर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:38 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:38 AM (IST)
अपने बच्चों की तरह पौधे का करें देखभाल : बीना शारदा
अपने बच्चों की तरह पौधे का करें देखभाल : बीना शारदा

जासं, रांची : महिला जागृति शाखा मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा की सदस्यों अपने-अपने घरों में पौधारोपण किया। जागृति महिला शाखा की अध्यक्ष बीना शारदा ने सभी सदस्यों को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी बच्चों की तरह देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच की पूर्व अध्यक्ष संगीता शारदा, मधु पिलानिया, उर्मिला मोटानी, निर्मला अग्रवाल,अंजना अग्रवाल, पूजा शारदा अनुपमा विजय अनीता अग्रवाल वैभवी शारदा ने हिस्सा लिया।

.....................

ब्राह्मण युवा मंच ने किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, रांची : पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को झारखंड ब्राह्मण युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने कोकर न्यू आदर्श नगर में पौधारोपण

किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में टिकु झा, सचिन पांडेय, आशीष कुमार, प्रमोद तिवारी अभिजीत कुमार आदि शामिल थे।

.........................

नि:स्वार्थ भाव से ही पर्यावरण का संव‌र्द्धन संभव : सत्याश्रयानन्द जासं, रांची : हेहल स्थित आनंद मार्ग गुरु निवास में बीते 71 दिनों से जरूरमंदों को भोजन करा रहे स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए आचार्य सत्याश्रयानंद अवधूत ने कहा कि नैतिकता और नि:स्वार्थ भाव से ही पर्यावरण का संव‌र्द्धन संभव है । उन्होंने कहा कि भौतिकता की चकाचौंध में वन जंगल की कटाई, डीप बोरवेल लगाकर जल के दोहन ने पर्यावरण का सत्यानाश कर दिया है। रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम को विकसित कर वर्षा के जल का अधिकतम उपयोग एवं अधिक से अधिक पौधारोपण से ही पर्यावरण का संव‌र्द्धन संभव है। इस अवसर पर साधकों ने बगीचे की साफ-सफाई कर पौधे लगाए।

---

रेलवे के डीआरएम ने किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता रांची : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रांची रेल मंडल में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण तथा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डीआरएम नीरज अम्बष्ठ ने हटिया स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के बगल के मैदान में पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए शपथ ली गई।

सर्वो रांची की अध्यक्ष रूबी अम्बष्ठ ने सर्वो द्वारा संचालित हटिया स्थित लिटिल हार्ट स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण किया। इस अवसर पर सर्वो की उपाध्यक्ष नीता यादव, उपाध्यक्ष अनुपमा पंडित, सर्वो की अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

रेल कर्मचारियों के स्कूली बच्चों के लिए पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑनलाइन पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने घर से ही इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

मंडल कार्यालय के कार्य स्थलों में, रेलवे कॉलोनी में विशेष साफ-सफाई की गई। वहीं हटिया स्थित कोचिग डिपो में पौधारोपण किया गया।

पौधारोपण कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) अजीत सिंह यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एमएम पंडित एवं मंडल के सभी शाखा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी