मारवाड़ी युवा मंच मना रहा स्थापना दिवस, 20 तक लगातार होंगे कार्यक्रम

मारवाड़ी युवा मंच ने स्थापना दिवस पर गुरुवार को साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 06:31 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 06:31 AM (IST)
मारवाड़ी युवा मंच मना रहा स्थापना दिवस, 20 तक लगातार होंगे कार्यक्रम
मारवाड़ी युवा मंच मना रहा स्थापना दिवस, 20 तक लगातार होंगे कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, रांची : मारवाड़ी युवा मंच ने स्थापना दिवस पर गुरुवार को साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत की। पहले दिन मंच की रांची शाखा ने हातमा बस्ती कांके रोड में 200 बच्चों के बीच गुड़, चूड़ा, तिलकुट, रेवड़ी आदि का वितरण किया। कार्यक्रम के संयोजक हरीश अग्रवाल एवं आदित्य मोहन खंडेलवाल थे। यह कार्यक्रम आगामी 20 जनवरी तक चलेगा। इसमें अलग-अलग दिन अलग-अलग गतिविधियों का संचालन होगा। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा अपना 44वां स्थापना दिवस पूरे उल्लास के साथ मना रहा है।

मंच के रांची शाखा के अध्यक्ष मनीष लोधा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है। सेवा के माध्यम से ही हमारा यह संगठन वट वृक्ष की तरह खड़ा है। शाखा सचिव अमित चौधरी ने बताया कि आगामी 15 जनवरी को मोरहाबादी में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक नीरज अग्रवाल एवं अजय खेतान हैं। 16 जनवरी को मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास मसाला खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अमित महेश्वरी एवं अमन पुरोहित हैं। 17 जनवरी को मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय जालान की स्मृति में माहेश्वरी भवन प्रथम तल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक मयंक बुधिया, स्पर्श चौधरी, राघव जालान हैं। 18 जनवरी को अग्रसेन चौक पेट्रोल पंप के पास स्वच्छता अभियान के तहत कार बिन का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक सैंकी राईका हैं। 19 जनवरी को सुबह आठ बजे से हरमू रोड स्थित गौशाला में गौ सेवा की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक रोनक झुनझुनवाला एवं विकास गोयल हैं। 20 जनवरी को शाम छह बजे अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस पर 101 दीप का प्रज्वलन कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ ही अन्नपूर्णा सेवा में सेवा कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक राहुल मित्तल हैं। यह जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

chat bot
आपका साथी