रांची के धुर्वा में विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या

धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतका की मां शारदा देवी बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की निवासी हैं।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:57 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:57 AM (IST)
रांची के धुर्वा में विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या
विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

तुपुदाना(रांची), जासं। धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतका की मां शारदा देवी बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की निवासी हैं। उन्होंने अपने लिखित आवेदन में लिखा है कि उनकी बेटी दीपशिखा सिंह की शादी 15 मई 2015 को भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भदैया गांव के मूल निवासी स्वर्गीय जगदीश सिंह के पुत्र अभय सिंह के साथ रजरप्पा मंदिर में सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार हुई थी।

शादी के बाद धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित आवास में अभय सिंह अपनी पत्नी को लेकर रहने लगा। शादी के बाद पति अभय सिंह, सास बसंती देवी, देवर अमर सिंह, कोतवाली थाना क्षेत्र के लाइन टैंक निवासी ननद रजनी देवी और नंदोई राजू सिंह दीपशिखा को ₹5 लाख रुपये दहेज के रूप में मायके से लाने के लिए लगातार दबाव बनाते थे। दीपशिखा के इन्कार करने पर लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोपितों के विरुद्ध शारदा देवी ने अपने आवेदन में लिखा है कि पूर्व में भी दीपशिखा को मायके से पैसा नहीं लाने के कारण प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया था। इस संबंध में सामाजिक स्तर पर समझौता भी हुआ था।

गुरुवार को धुर्वा थाना से शारदा देवी के पास फोन गया कि आपकी बेटी की मृत्यु हो गई है। मृत्यु की सूचना मिलने पर शारदा देवी अपने परिजनों के साथ भोजपुर से धुर्वा थाना पहुंची। यहां पर देखा कि उनकी बेटी का शव थाना में पड़ा हुआ है। उन्होंने अपने आवेदन में आरोपितों के विरुद्ध अपनी बेटी दीपशिखा की जहर खिलाकर हत्या करने संबंधी आवेदन धुर्वा थाना में दिया है और आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में धुर्वा थाना कांड संख्या 182 धारा 304 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पति अभय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी