रांची में दंपति की चाकू से गला रेतकर हत्या, कमरे में मिली दोनों की लाश

रांची में डबल मर्डर का मामला सामने आया है गोंडा थाना क्षेत्र के तितली टोली में एक बंद कमरे में दंपति की लाश बरामद की गई। पति पत्नी को चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 04:40 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 04:40 PM (IST)
रांची में दंपति की चाकू से गला रेतकर हत्या, कमरे में मिली दोनों की लाश
रांची में दंपति की चाकू से गला रेतकर हत्या, कमरे में मिली दोनों की लाश। जागरण

रांची, जासं । रांची में डबल मर्डर का मामला सामने आया है गोंडा थाना क्षेत्र के तितली टोली में एक बंद कमरे में दंपति की लाश बरामद की गई। पति पत्नी को चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद गोंदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार भी पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम फिंगरप्रिंट के नमूने एकत्र की है। शव के पास से एक चाकू जब्त किया गया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या के बिंदु पर छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है।

जानकारी के अनुसार कांके थाना क्षेत्र के कोंगे जयपुर गांव में रहने वाले 45 वर्षीय तेतरू पाहन और 40 वर्षीय पत्नी लखिया देवी पिछले 15 साल में अपने भांजा के घर रहते थे। भांजा का घर गोंदा थाना क्षेत्र के तितली टोली में है। तेतरू एक प्ले स्कूल में माली का काम करता था। शुक्रवार की दोपहर ही भांजे ने दोनों के कमरे में लाश देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दोनों का गला रेता हुआ है।

कमरे का दरवाजा भीतर से नहीं था बंद

जिस कमरे में दंपति की लाश मिली है वह कमरा भीतर से बंद नहीं था। जबकि बाहर से भी कुंडी बंद नहीं किया गया था। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर भांजा दंपति के कमरे के पास से गुजर रहा था। दरवाजे को थोड़ा धक्का देने पर दरवाजा खुल गया, फिर देखा कि दोनों पति पत्नी की लाश खून से सना हुआ पड़ा था। यह देखकर वह आश्चर्य में पड़ गया। इसके बाद तुरंत गोंदा थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा दोनों को चाकू लगी थी। दोनों के गले में चाकू मारी गयी है।

chat bot
आपका साथी