तेज गति से गाड़ी चलाई तो मार्गरक्षक भेजेगा अलर्ट मैसेज, दुर्घटना रोकेगा यह एप Ranchi News

Jharkhand. निर्धारित गति सीमा से अधिक स्पीड में गाड़ी चलाते ही आपको अलर्ट मैसेज आ जाएगा। तीन युवाओं ने एक ऐसा ही एप तैयार किया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 24 Jun 2019 12:41 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2019 08:01 PM (IST)
तेज गति से गाड़ी चलाई तो मार्गरक्षक भेजेगा अलर्ट मैसेज, दुर्घटना रोकेगा यह एप Ranchi News
तेज गति से गाड़ी चलाई तो मार्गरक्षक भेजेगा अलर्ट मैसेज, दुर्घटना रोकेगा यह एप Ranchi News

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand Startup Hackathon - निर्धारित गति सीमा से अधिक स्पीड में गाड़ी चलाते ही आपको अलर्ट मैसेज आ जाएगा। करण काबरा, गणेश दिवेकर और चिकेहालिकर ने स्टार्टअप झारखंड के तहत कुछ ऐसा ही एप तैयार किया है। मार्ग रक्षक नामक इस एप को डाउनलोड करते ही यह काम करना शुरू कर देगा। एप आपको बताएगा संबंधित रूट पर आपकी स्पीड अधिक है, यह दुर्घटना को जन्म दे सकती है।

लॉजिस्टिक टेक्नोलॉजी कंपनी के निदेशक करण काबरा की टीम ने हेकेथान चैलेंज को स्वीकारते हुए 24 घंटे में इस एप को तैयार कर दिखाया है। करण के अनुसार इस एप का फिलहाल प्रोटोटाइप तैयार किया गया है। जल्द ही प्ले स्टोर पर भी यह उपलब्ध होगा। साथ ही इस एप में एक्सीडेंट रिपोर्ट का विकल्प भी होगा। जिसकी मदद से आम लोग सीधे एप के जरिए किसी घटना की रिपोर्ट घटनास्थल से कर सकेंगे।

ब्लू घेरा बताएगा कहां गिरेगी बिजली

बीआईटी मेसरा के इलेक्ट्रॉनिक विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र करण और छात्रा श्रुति ने एक ऐसा एप तैयार किया है, जो वज्रपात की पूर्व सूचना देने में सहायक होगा। यह एप जियो सेंस टेक्नोलॉजी व गूगल मैप के जरिए काम करेगा। साथ ही आपके आसपास जिस क्षेत्र में बिजली गिरने वाली है, उसे ब्लू घेरे में प्रदर्शित करेगा। इसके अलावा भी एप में कई अन्य फीचर्स भी हैं। यह एप आइएमडी (इंडियन मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट) से लिंक्ड है। एप में ऐसी सुविधा भी है, जिससे किसी प्राकृतिक आपदा में फंसे होने पर आप रेसक्यू टीम की मदद ले सकेंगे।

लो विजिबिलिटी पर जल उठेगी बत्ती

रांची के रोहन व भुवनेश्वर के अभिनव ने स्ट्रीट आइज नामक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम तैयार किया है। इससे मौसम बिगडऩे या किसी अन्य कारण से दिन में लो विजिबिलिटी की स्थिति में स्ट्रीट लाइट्स खुद जलने लगेंगी। इससे संबंधित तकनीक स्ट्रीट लाइट में स्थापित की जाएगी, जो मौसम बिगड़ते ही सक्रिय हो उठेगा। इसी तरह दिल्ली के वरुण सेठ ने एक ऐसा एप तैयार किया है जो बहुत हदतक साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने में सफल होगा। किसी जालसाज द्वारा एकाउंट हैक करने की कोशिश मात्र पर एकाउंट खुद ब खुद लॉक हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी