मैथिली वार्षिक पंचांग विमोचन समेत आज राजधानी रांची में सुबह से शाम तक होंगे कई कार्यक्रम

राजधानी रांची में आज सुबह से शाम तक कई कार्यक्रम होने वाले हैं। इन कार्यक्रमों में आप भागीदार बन सकते हैं। शाम में शहीद चंदन शुक्‍ला की याद में भी कार्यक्रम होना है। आइफा प्रांगण में कैपिटल हिल के सामने मेकअप वर्कशाप का आयोजन क‍िया गया है।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:00 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:00 AM (IST)
मैथिली वार्षिक पंचांग विमोचन समेत आज राजधानी रांची में सुबह से शाम तक होंगे कई कार्यक्रम
राजधानी रांची में रव‍िवार को सुबह से शाम तक कई कार्यक्रम होने वाले हैं।

रांची, (जागरण संवाददाता) : झारखंड की राजधानी रांची में आज रव‍िवार सुबह से शाम तक व‍िभ‍िन्‍न संगठनों की ओर से कई कार्यक्रम होने वाले हैं। सुबह दस बजे से ही शहर के विभिन्न केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। यहां पहुंच कर आप कोरोना का टीका लगवा सकते हैं।

इसी तरह सुबह दस बजे से राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की बैठक पंजाबी भवन, कडरू रोड रांची में हो रही है। यह बैठक चल रही है। पंजाबी समुदाय के लोग इसमें शाम‍िल हो सकते हैं। इसके अलावा सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर में आप रक्‍त दान कर पुण्‍य कमा सकते हैं। यह आयोजन एमडीएलएम हॉस्पिटल में प्रस्‍ताव‍ित है। यह अस्पताल रांची के बूटी मोड़ में है।

इसके अलावा सुबह 11 बजे से ही झारखंड राज्य सरकारी कर्मचारी संघ की बैठक होटल राजधानी, चर्च रोड, काली मंदिर के समीप प्रस्‍ताव‍ित है। आज इस बैठक में कर्मचारी कई महत्‍वपूर्ण न‍िर्णय लेने वाले हैं। उधर सुबह 11 बजे से ही इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर में वेबीनार का आयोजन क‍िया गया है। सुबह साढ़े 11 बजे से आइफा प्रांगण में कैपिटल हिल के सामने मेकअप वर्कशाप का आयोजन क‍िया गया है। यह कार्यक्रम दोपहर तक चलेगा।

उधर, दोपहर एक बजे से सम्मान समारोह का आयोजन होना है। विश्वंभर फाउंडेशन द्वारा विश्वंभर मैथिली साहित्य सम्मान एवं वार्षिक पंचांग का विमोचन भगवती एंपायर, बसंत विहार, हरमू में होना है। यहां पर बड़ी संख्‍या में मैथ‍िली समाज के लोग पहुंचेंगे। मालूम हो क‍ि यह संगठन हर साल मैथ‍िली कैलेंडर का लोकार्पण करता है। लोगों को इस कैलेंडर की प्रतीक्षा रहती है। उधर, शाम चार बजे एक शाम शहीदों के नाम प्रस्‍ताव‍ित है। शहीद चंदन शुक्ला चिल्ड्रन पार्क मोरहाबादी में यह आयोजन होगा। इसमें आप शहीदों के सम्‍मान में श‍िरकत कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी