झारखंड में पहली व दूसरी डोज के टीकाकरण में पिछड़ रहे कई जिले, प्रदर्शन राज्य औसत से भी कम

कोरोना टीकाकरण में कई जिले पिछड़ रहे हैं। टीकाकरण में इनका अबतक का प्रदर्शन राज्य औसत से कम रहा है। पहली डोज के टीकाकरण में पांच जिले तथा दूसरी डोज के टीकाकरण में आधे से अधिक जिले का प्रदर्शन राज्य औसत से काफी कम है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 01:24 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 01:24 PM (IST)
झारखंड में पहली व दूसरी डोज के टीकाकरण में पिछड़ रहे कई जिले, प्रदर्शन राज्य औसत से भी कम
झारखंड में पहली व दूसरी डोज के टीकाकरण में पिछड़ रहे कई जिले। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो। कोरोना टीकाकरण में कई जिले पिछड़ रहे हैं। टीकाकरण में इनका अबतक का प्रदर्शन राज्य औसत से कम रहा है। पहली डोज के टीकाकरण में पांच जिले तथा दूसरी डोज के टीकाकरण में आधे से अधिक जिले का प्रदर्शन राज्य औसत से काफी कम है। समीक्षा में यह बात सामने आने के बाद इन जिलों के उपायुक्तों को टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के पहली डोज के टीकाकरण में चतरा और धनबाद जिला पीछे है। इन दोनों जिलों में सुधार की आवश्यकता है। इसी तरह, 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के पहली डोज के टीकाकरण में गढ़वा और साहिबगंज में रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है। 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के टीकाकरण में भी साहिबगंज की स्थिति ठीक नहीं है तथा वहां रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है। दूसरी डोज के टीकाकरण की बात करें तो 18 से 44 वर्ष के टीकाकरण में हजारीबाग तथा लोहरदगा को ध्यान देने की जरूरत है।

45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के दूसरी डोज के टीकाकरण में चतरा, गिरिडीह, गुमला, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा तथा सिमेडगा में सुधार की आवश्यकता है। इसी तरह, चतरा, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा तथा सिमडेगा में 60 वर्ष से अधिक आयु के बजुर्गों के दूसरी डोज के टीकाकरण में तेजी लाने की आवश्यकता है। इधर, राज्य के छह जिले ऐसे हैं जहां 60 वर्ष से अधिक आयु के आधे से अधिक बुजुर्गों को पहली डोज का टीका लग चुका है। इनमें खूंटी (52 प्रतिशत), लोहरदगा (52 प्रतिशत), गुमला (55 प्रतिशत), पूर्वी सिंहभूम (57 प्रतिशत), पलामू (61 प्रतिशत), कोडरमा (63 प्रतिशत) शामिल हैं।

राज्य में किस आयु वर्ग को कितना प्रतिशत टीकाकरण (आंकड़े प्रतिशत में)

आयु वर्ग - पहली डोज - दूसरी डोज

18-44 वर्ष 20 73

45-59 वर्ष 36 48

60 वर्ष से अधिक 45 41

किस जिले में पहली डोज का कितना टीकाकरण (आंकड़े प्रतिशत में)

जिला - 18 से 44 वर्ष - 45-59 वर्ष - 60 वर्ष से अधिक

बोकारो    17  32    37 18

चतरा 14 28 47

देवघर 21 37 36

धनबाद 15 36 40

दुमका 17 36 47

पूर्वी सिंहभूम 25 53 57

गढ़वा 17 26 45

गिरिडीह 18 28 42

गोड्डा 23 38 48

गुमला 18 42 55

हजारीबाग 22 37 46

जामताड़ा 21 42 49

खूंटी 24 40 52

कोडरमा 31 51 63

लातेहार 21 28 42

लोहरदगा 27 42 52

पाकुड़ 20 35 48

पलामू 17 37 61

रामगढ़ 19 46 37

रांची 21 35 39

साहिबगंज 19 25 31

सरायकेला खरसावां 19 36 45

सिमडेगा 79 32 29

पश्चिमी सिंहभूम 21 36 34

किस जिले में दूसरी डोज का कितना टीकाकरण (आंकड़े प्रतिशत में)

जिला - 18 से 44 वर्ष - 45-59 वर्ष - 60 वर्ष से अधिक

बोकारो 89 62 54

चतरा 100 35 27

देवघर 87 56 52

धनबाद 63 57 50

दुमका 90 37 31

पूर्वी सिंहभूम 92 71 67

गढ़वा 78 41 34

गिरिडीह 59 35 28

गोड्डा 88 41 39

गुमला 61 28 26

हजारीबाग 50 40 35

जामताड़ा 91 42 34

खूंटी 93 37 31

कोडरमा 87 34 38

लातेहार 68 35 31

लोहरदगा 53 34 30

पाकुड़ 81 40 35

पलामू 76 38 35

रामगढ़ 68 48 40

रांची 67 65 56

साहिबगंज 65 49 38

सरायकेला खरसावां 80 46 37

सिमडेगा 79 32 29

पश्चिमी सिंहभूम 92 43 37

नोट : पहली डोज के टीकाकरण की उपलब्धि आबादी तथा दूसरी डोज की उपलब्धि पहली डोज लेनेवाले के अनुसार है।

chat bot
आपका साथी