रांची में चल रहे खादी मेले में अब तक 20 करोड़ का हुआ कारोबार

रांची में चल रहे खादी मेले में अब तक 20 करोड़ से अधिक का कारोबार हो चुका है। सरस उत्सव के दौरान प्रतिदिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

By Edited By: Publish:Thu, 03 Jan 2019 07:50 AM (IST) Updated:Thu, 03 Jan 2019 07:54 AM (IST)
रांची में चल रहे खादी मेले में अब तक 20 करोड़ का हुआ कारोबार
रांची में चल रहे खादी मेले में अब तक 20 करोड़ का हुआ कारोबार

जागरण संवाददाता, रांची : राष्ट्रीय सरस एवं खादी मेले में अब तक बीस करोड़ का कारोबार हो चुका है। बीस दिसंबर से मेला लगा है और छह जनवरी को राज्यपाल के हाथों इसका समापन होगा। मेले में करीब 15 सौ स्टाल लगे हैं। कश्मीर से लेकर मेघालय तक के स्टाल यहां लगे हैं। कश्मीरी तसर से लेकर भागलपुरी सिल्क, कुचाई सिल्क आदि की साड़ियां, मोदी बंडी और खादी के सूती कपड़े खूब बिक रहे है। राज्य की 18 खादी की संस्थाओं के अलावा देश भर से आए खादी और सरस के स्टालों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पसंद आ रहा है बांस का अचार मेले में बांस का अचार भी है और बांस की टोकरी भी।

बांस के अन्य सजावटी सामान भी है। सरस्वती महिला मंडल बंदगांव के स्टाल पर बांस से बने उत्पाद मिल रहे हैं। यहां तरह-तरह के सामान हैं। मेले में तरह-तरह के अचार भी है। रांची, गुमला, पलामू, लोहरदगा, चाइबासा आदि इलाकों से महिला समूह मेले में अपना सामान बेच रही हैं। इन्हें निश्शुल्क स्टाल दिया गया है। सहारनपुर के झूले और सोफा मेले में लकड़ी के आइटम आए हैं। कई तरह के। यहां 15 हजार से 20 हजार में झूले मिल रहे हैं। इसके अलावा डाइनिंग टेबल, कुर्सी, आरामदायक कुर्सी, सोफा आदि।

डिजाइनदार टेबल और गमलों का स्टैंड भी लकड़ी और लोहे से बना मिल रहा है। सोफा और बेड भी यहां उपलब्ध है। खादी फैशन शो का आयोजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंडी पइका और कश्मीरी नृत्य का आयोजन हुआ। इसके बाद मिस एवं मिस्टर खादी फैशन प्रतियोगिता हुई। खादी बोर्ड की ओर से आयोजित इस फैशन शो में खादी के अलग-अलग अंदाज नजर आए। मॉडलों ने खादी को प्रमोट किया। कुल 23 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एक से बढ़कर एक खादी के वस्त्रों को मॉडल पेश किए गए।

chat bot
आपका साथी