एचईसी मजदूर संघ के साथ हुई प्रबंधन की बैठक

एचईसी मजदूर संघ की बैठक गुरुवार को प्रबंधन के साथ हुई जिसमें मजदूरों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रबंधन ने मांगों को मानने की बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 01:57 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 01:57 AM (IST)
एचईसी मजदूर संघ के साथ हुई प्रबंधन की बैठक
एचईसी मजदूर संघ के साथ हुई प्रबंधन की बैठक

जासं, रांची : एचईसी मजदूर संघ की बैठक गुरुवार को प्रबंधन के साथ हुई जिसमें मजदूरों की मांगों को एवं समस्याओं को रखा गया। नवनियुक्त कामगारों की पदोन्नति एवं बढ़ी हुई राशि को अविलंब देने की मांग सासंद संजय सेठ ने पत्र के माध्यम से किया। इसमें प्रबंधन के द्वारा कहा गया कि जल्द ही पदोन्नति की लेटर जारी कर दी जाएगी। वहीं मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर प्रबंधन पदोन्नति पत्र निकालने में विलंब करती है तो एचईसी मजदूर संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। लॉकडाउन के दौरान कर्मियों को भी कन्वेनेंस एलाउंस मिलना चाहिए था, लेकिन काट दिया गया है। उसे अगले माह के वेतन में जोड़ कर दिया जाए। संघ ने कहा कि 2 माह का वेतन लंबित हो चुका है। अभी तक वेतन नहीं दिया है। झारखंड सरकार द्वारा बकाए राशि का भुगतान कर दिया गया है फिर भी प्रबंधन के वेतन समय पर नहीं दे रहा है। एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने कहा कि पैसा रहते हुए वेतन रोकना उचित नहीं है। इससे कामगारों के बीच विश्वास खत्म हो जाता है। बैठक में निदेशक कार्मिक एमके सक्सेना, कार्मिक प्रमुख दीपक दुबे, एचईसी मजदूर संघ के उपाध्यक्ष सुनील पांडे, एचएमबीपी के प्लांट सचिव खुर्शीद आलम मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि भारतीय मजदूर संघ के संबद्ध एचईसी मजदूर संघ मजदूरों के हित में लगातार काम कर रही है। दिल्ली में जहां केंद्रीय मंत्री से मिलकर एचईसी को बचाने के लिए उपाय की है। वहीं सांसद से मिलकर लगातार प्रबंधन पर मजदूरों के हित में दबाव बनाने का काम करती है।

chat bot
आपका साथी