Accident in Ranchi: माॅर्निंग वाक पर निकले व्यक्ति को हाइवा ने कुचला, मौके पर ही मौत

Jharkhand Road Accident रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हवाई नगर रोड नंबर 11के पास हाईवा के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:56 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 11:10 AM (IST)
Accident in Ranchi: माॅर्निंग वाक पर निकले व्यक्ति को हाइवा ने कुचला, मौके पर ही मौत
Accident in Ranchi: माॅर्निंग वाक पर निकले व्यक्ति को हाइवा ने कुचला, मौके पर ही मौत

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हवाई नगर रोड नंबर 11के पास हाईवा के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह  मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था।  सोमवार की सुबह 5:30 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लोगों के जमा होने से पहले शव को रिम्स भेज दिया। हाईवा को जब्त कर थाना ले आई है। मौके से ड्राइवर फरार हो गया है।

मरने वाले व्यक्ति का नाम आदित्य कृष्ण बताया जा रहा है। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। रोड नंबर 3 हवाई नगर में किराए के मकान में रहता था। प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। सुबह प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक में निकले थे। रोड नंबर 11 के पास सड़क से गुजर रही हाईवा ने अपने चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही उसके दर्दनाक मौत हो गई।

वह मूल रूप से बिहार के सारण के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की ओर से परिवार को सूचना दी गई है। आसपास के लोग उनके घर के बाहर एकत्र हो गए। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस हाईवा के मालिक का पता लगा रही है।

chat bot
आपका साथी