मामानस प्रवक्ता शांति श्रेया ने कहा - संसार में पूर्ण रूप से कोई सुखी नहीं, दुख होने पर सबों को नहीं बताएं, लोग हंसेंगे

संसार में पूर्ण रूप से कोई सुखी नहीं है। महाराज दशरथ के पास सभी सुख सुविधाएं थीं पर संतान प्राप्ति के लिए दुखी थे। अपने दुख को जहां-तहां कदापि नहीं सुनाएं इससे लोग हसेंगे। जीवन में दुख आए तो संत सद्गुरु के पास जाना चाहिए।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 01:54 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 01:54 PM (IST)
मामानस प्रवक्ता शांति श्रेया ने कहा - संसार में पूर्ण रूप से कोई सुखी नहीं, दुख होने पर सबों को नहीं बताएं, लोग हंसेंगे
श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण यज्ञ में मानस कथा प्रवचन करतीं शांति श्रेया।

मेदिनीनगर, जासं। मानस प्रवक्ता शांति श्रेया ने कहा - संसार में पूर्ण रूप से कोई सुखी नहीं है। महाराज दशरथ के पास सभी सुख सुविधाएं थीं पर संतान प्राप्ति के लिए दुखी थे। अपने दुख को जहां-तहां कदापि नहीं सुनाएं, इससे लोग हसेंगे। जीवन में दुख आए तो संत सद्गुरु के पास जाना चाहिए। शांति श्रेया पोलपोल में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण यज्ञ में मानस कथा प्रवचन में बोल रही थीं।

उन्होंने श्री राम कथा की चर्चा करते हुए कहा कि कथा सुनने से तीन प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। दैविक, दैहिक और भौतिक ताप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान का कथा श्रवण मात्र से ही पापी पाप मुक्त हो जाते हैं। मानव का सबसे पहला कर्तव्य भक्ति करना है। जो फल दान और तीर्थ से नहीं मिलता है। वह कलयुग में कीर्तन, भजन सत्संग से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि लोग पुत्र, पति, सत्ता और धन के मोह में गलत कर बैठते हैं। परंतु बेटा भी श्मशान तक ही साथ दे पाता। उन्होंने कहा कि निर्धन धनवान से मूर्ख विद्वान से कमजोर बलवान से डरता है। परंतु चरित्रवान से सभी डरते हैं।

यज्ञ में पूजा परिक्रमा को ले उमड़ा जनसैलाब

श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण यज्ञ के 44 वें अधिवेशन में बुधवार को पूजा परिक्रमा को ले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातः कालीन विप्र जनों द्वारा विधिवत पूजन हवन कराया जा रहा है। वहीं रात्रि में अयोध्या से पधारीं मानस विदुषी शांति श्रेया द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया जा रहा है ।पूजा परिक्रमा के लिए दूर दराज से सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन यज्ञ मंडप में पधार रहे हैं। वेद मंत्रों के व भक्ति गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय में हो गया है। जबकि दर्शनार्थ विभिन्न गांवों के श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंच रहे हैं।

यज्ञ का समापन पूर्णाहुति के साथ विजयादशमी को होगा। यज्ञ के सफल संचालन में समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह सचिव,शशि कुमार सिंह, सह सचिव लीलेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद, सुशील कुमार सिंह,ललित कुमार सिंह ,संतोष कुमार पांडेय,सूर्य प्रकाश सिंह, विनोद ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह प्रयाग राम, सुनील सिंह अखिलेश सिंह, सुरेश राम ,उमाशंकर सिंह,गुड़ु साबआदि लोग लगे हैं।

chat bot
आपका साथी