मेजर ध्यानचंद की जयंती पर याद कर रहा झारखंड,राज्‍यपाल ने दिया ये संदेश

झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्‍य भर में मेजर ध्यानचंद की जयंती पूरे हर्षोल्‍लास के साथ मनाई जा रही है। जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 01:44 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 01:48 PM (IST)
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर याद कर रहा झारखंड,राज्‍यपाल ने दिया ये संदेश
स्नेह फाउंडेशन,एलुमनाई एसोसिएशन माड़वाडी कॉलेज एवं इक उम्मीद संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मेज़र ध्यानचंद जी की जयंती मनी।

रांची, डिजिटल टीम। झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्‍य भर में मेजर ध्यानचंद की जयंती पूरे हर्षोल्‍लास के साथ मनाई जा रही है। जयंती को 'राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। झारखंड के राज्‍यपाल रमेश बैस ने अपना संदेश जारी किया गया है। उन्‍होंने  विश्व हॉकी जगत के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति को स्मरण करते हुए नमन किया एवं उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को समर्पित 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के अवसर पर देश के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विश्व में माँ भारती का गौरव बढ़ाने में मेजर ध्यानचंद का जुनून व संकल्प सदैव प्रेरणीय रहेगा।

हो रहे विविध कार्यक्रम

रविवार को सामाजिक संस्था स्नेह फाउंडेशन ,एलुमनाई एसोसिएशन माड़वाडी कॉलेज एवं इक उम्मीद संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मेज़र ध्यानचंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर खेल दिवस मनाया गया। रांची कॉलेज ग्राउंड में पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें कमांडो डिफेंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।कोरोना काल में पर्यावरण का महत्व सबको पता चल गया है। रांची के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से दौड़ लगाकर पर्यावरण कि रक्षा का संकल्प लिया।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ स्वास्थ्य एवं रोगमुक्त रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां भी युवाओं को दी गई।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रचारक स्वास्थ्य भारत अभियान के बिन्दु भूषण दुबे ने सभी विजेता विद्यार्थियों को ट्राफी ,मेडल एवं वृक्ष देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में समाजसेवी आ शुतोष द्विवेदी,समाजसेवी राजीव रंजन एवं एलुमनाई एसोसिएशन माड़वाडी कॉलेज के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल उपस्थित थे।इस अवसर पर बिंदु भूषण दुबे ने कहा शिक्षा एवं स्वास्थ्य ही जीवन का मूल अधिकार है।इसी से हम अपने जीवन को आगे बढ़ा सकते हैं । इस कार्यक्रम के जरिए सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण कि शपथ भी ली।इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में  एकेडमी के ट्रेनर रोहित,इक उम्मीद के संस्थापक संतोष कुमार सिंह,संतोष रजवार,विनय कुमार,शाजिद राजा,संजय प्रामाणिक,नवीन पाठक,सुजीत प्रामाणिक,चंदन मिश्रा,आकाश,शुभम मंत्री आदि कई लोग उपस्थित थे।दौड़ का परिणाम इस प्रकार है बालक वर्ग में प्रथम - विजय उराँव द्वितीय - विपिन उराँव तृतीय स्थान सुभाष उरांव रहे। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम - राधिका कुमारी द्वितीय -अमिता खेस तृतीय नीतू कुमारी रहीं है। यह जानकारी अमन ने दी।

chat bot
आपका साथी