ऑनलाइन मंगवाई मेड, एजेंसी को 62 हजार मिलते ही रांची से हुई फुर्र

रांची राजधानी रांची में ऑनलाइन नौकरानी मंगवाने के मामले में 62 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। रांची की एक अधिवक्ता ने दिल्ली की प्लेसमेंट एजेंसी से ऑनलाइन संपर्क कर नौकरानी मंगाई थी। लेकिन जैसे ही एजेंसी ने पैसे लिए नौकरानी भी फुर्र हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 02:00 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 02:00 AM (IST)
ऑनलाइन मंगवाई मेड, एजेंसी को 62 हजार मिलते ही रांची से हुई फुर्र
ऑनलाइन मंगवाई मेड, एजेंसी को 62 हजार मिलते ही रांची से हुई फुर्र

जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी रांची में ऑनलाइन नौकरानी मंगवाने के मामले में 62 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दिल्ली की एक प्लेसमेंट एजेंसी ने रांची की अधिवक्ता खुशबू कटारूका मोदी से ठगी कर ली। पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि प्लेसमेंट एजेंसी के संबंध में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। इसके लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली जाएगी।

पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता ने जस्ट डायल एप के जरिए पारूल प्लेसमेंट एजेंसी से संपर्क किया। उनकी बातचीत एजेंसी के संचालक राकेश से हुई। इस बीच अधिवक्ता ने एक नौकरानी उपलब्ध कराने की बात कही। संचालक ने इसपर अपनी कंपनी के नियम व शर्तो का हवाला देकर पहले एडवांस जमा करवाया। इसके बाद 22 वर्ष की लड़की को बतौर नौकरानी भेजा। नौकरानी पहुंचाने के बाद कमीशन के तौर पर 62 हजार रुपये लिए। इसका रसीद भी दिया। इसके बाद युवती को उनके घर में छोड़कर चला गया। कुछ ही देर के बाद लड़की घर से अचानक गायब हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में भागते दिखी लड़की : अधिवक्ता ने बाद में अपने घर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसमें वह भागती दिखी। संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी गई है। इस मामले को लेकर खुशबू कटारूका मोदी ने प्लेसमेंट सर्विस नई दिल्ली के संचालक राकेश कुमार और विरेंद्र कुमार के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कुछ देर काम करने के बाद भागी नौकरानी :

प्लेसमेंट एजेंसी से बातचीत के बाद खुशबू को नौकरानी भेज दिया गया। उन्हें फोन कर यह जानकारी दी कि विरेंद्र कुमार नामक उनका कर्मचारी राची जा रहा है। उसी के साथ काम करने वाली को भी भेज रहे हैं। राची पहुंचने के बाद विरेंद्र ने खुशबू को आने की जानकारी दी। इसके बाद वह उनके घर पहुंचा। कमीशन के 62 हजार रुपये नकद लिए। बाकी भुगतान नौकरानी को सीधे करना था। नौकरानी घर पर पहुंच गई। कुछ देर काम की। इसके बाद अचानक घर को खुला छोड़कर भाग निकली। नौकरानी को काफी ढूंढा गया। लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद एजेंसी संचालक को फोन किया गया, लेकिन संचालक का फोन बंद मिला। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई।

chat bot
आपका साथी