श्री महावीर मंडल ने सफाईकर्मियों पर फूल बरसा किया सम्मानित

रांची रांची के सांसद संजय सेठ और श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 01:17 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 01:17 AM (IST)
श्री महावीर मंडल ने सफाईकर्मियों पर फूल बरसा किया सम्मानित
श्री महावीर मंडल ने सफाईकर्मियों पर फूल बरसा किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, रांची : रांची के सांसद संजय सेठ और श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने गुरुवार को सफाईकर्मियों पर पुष्प वर्षा करके उनका सम्मान किया। इसके साथ ही सांसद संजय सेठ के हाथों से जरूरतमंद लोगों को अन्नपूर्णा आहार का वितरित कराया गया। कार्यक्रम में संजय सेठ ने श्री महावीर मण्डल रांची के प्रति आभार व्यक्त किया एवं उनके किये गए कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर किशोर साहू, शिव शकर शर्मा, प्रणय कुमार, अर्जुन राम, अमित सिंह सहित सभी अतिथियों का स्वागत चुनरी ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में श्री महावीर मंडल रांची के उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी , गोपाल पारीक ,लंकेश सिंह , अशोक पुरोहित , प्रकाश चंद्र सिन्हा , संजय कुमार सिंह (लल्लू), राजू सिंह, सत्येंद्र वर्मा दर्जनों सदस्य शामिल थे। ---

लायंस क्लब ने जरूरतमंदों को दिया राशन

जासं, राची : लायंस क्लब राची ग्रेटर के तत्वावधान में गुरुवार को अध्यक्ष सुजीत कुमार के देखरेख में आनंदपुरी, विद्यानगर हरमू में 75 जरूरतमंद लोगों को कच्ची खाद्य सामग्री चावल, दाल, आलू, नमक,हल्दी आदि एवं सैनिटाइजर व मास्क आदि बाटे गए। मौके पर प्रोजेक्ट चेयरपर्सन राकेश अग्रवाल ने कहा शारीरिक दूरी का पालन अवश्य करें तभी आप सुरक्षित रह पाएंगे। अध्यक्ष लायन सुजीत कुमार ने कहा क्लब द्वारा लगातार जरूरतमंदों को राशन उप्लब्ध कराया जा रहा है। राशन वितरण में शिव किशोर शर्मा, लायन श्रावण बर्णवाल आदि उपस्थित थे। ---

प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में की मदद

जासं, राची। राची से पैदल धनबाद जा रहे मजदूरों को प्रेस क्लब उपाध्यक्ष जावेद अख्तर और जेएमएम प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय ने प्रशासन से बात कर उन्हे गन्तव्य तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की। गुरुवार को ये मजदूर करमटोली प्रेस क्लब के सामने से पैदल धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान जावेद की नजर इन पर पड़ी। मजदूरों को भोजन कराने के बाद मास्क व सैनिटाईजर भी प्रदान किए गए। मौके पर प्रभात कुमार सिंह, सुनील गुप्ता, सुनील पोद्दार,सौरभ आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी