टाटा से मुंबई के लिए लोकमान्‍य तिलक एक्‍सप्रेस दोबारा शुरू करने की मांग, महेश पोद्दार ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Lokmanya Tilak Express Jharkhand News महेश पोद्दार ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में अगर इस गाड़ी की संरचना में परिवर्तन कर इसे द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस बना दिया जाए तो यह गाड़ी मुंबई जाने के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकती है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 08:38 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 09:41 PM (IST)
टाटा से मुंबई के लिए लोकमान्‍य तिलक एक्‍सप्रेस दोबारा शुरू करने की मांग, महेश पोद्दार ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
Lokmanya Tilak Express, Jharkhand News महेश पोद्दार ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है।

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने रेल मंत्री अश्विनी वैभव से टाटा–लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस को सुपरफास्ट एक्सप्रेस में परिवर्तित कर छह महीने प्रायोगिक तौर पर चलाने का आग्रह किया है। पोद्दार ने रेल मंत्री को पत्र लिख कर इस बाबत आग्रह किया है। प्रेषित पत्र में पोद्दार ने कहा है कि टाटा–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को फिलहाल स्थायी तौर पर निरस्त कर दिया गया है।

वर्तमान में अगर इस गाड़ी की संरचना में परिवर्तन कर इसे द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस बनाकर इसमें दो द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, तीन तृतीय श्रेणी वातानुकूलित और नौ शयनयान कोच सहित चार साधारण श्रेणी के डिब्बे जोड़ दिए जाएं, तो यह गाड़ी मुंबई जाने के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकती है। कहा कि वर्तमान में टाटा से मुंबई जाने के लिए एक भी डेडीकेटेड ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रियों को कोलकाता से खुलने वाली ट्रेनों में आरक्षण करवाना पड़ता है। उनमें कोटा कम होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

टीकाकरण में सहयोग करेंगी कांग्रेस की समितियां

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अभी तक टीकाकरण में पिछड़े जिलों को आगे बढ़ाने के लिए कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी खासकर उन जिलों में जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगी, जहां टीकाकरण का अनुपात कम है और जहां लोगों में अभी जागरुकता का स्तर नीचे है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर इसके लिए एक कमेटी का गठन कर भी लिया गया है।

कोविड-19 से बचाव को लेकर झारखंड कांग्रेस ने तय किया है कि पिछड़े जिलों में भी अंतिम व्यक्ति तक टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए टीकाकरण अभियान सहयोग समिति का गठन किया गया है। इस आशय का पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने जारी किया है। टीकाकरण अभियान सहयोग समिति में पूर्व प्रदेश रिसर्च समिति के सदस्य दिनेश लाल सिन्हा को संयोजक, लाल विभयनाथ शाहदेव, प्रभात कुमार एवं राजीव प्रकाश चौधरी को सदस्य बनाया गया है।

कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि उक्त समिति जिलाध्यक्षों से समन्वय बनाकर सभी जिलों विशेषकर टीकाकरण में पिछड़े जिलों में टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने में सहयोग हेतु कार्य करेगी।

chat bot
आपका साथी