IPL से चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के बाहर होने के बाद रांची लौटे महेंद्र सिंह धौनी

IPL Chennai Super Kings MS Dhoni चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद महेंद्र सिंह धौनी एयर इंडिया की फ्लाइट से रांची पहुंचे। वह 1250 पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद वह अपनी रेंज रोवर कार से घर गए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 05:47 PM (IST)
IPL से चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के बाहर होने के बाद रांची लौटे महेंद्र सिंह धौनी
अपनी रेंज रोवर कार से घर के लिए जाते धौनी।

रांची, जासं। महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के आइपीएल इंडियन प्रीमियर लीग t20 के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद पूरी टीम भारत लौट आई है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सोमवार को दुबई से दिल्ली होते हुए रांची पहुंच गए हैं। वह दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से 12:50 पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरे।

इसके बाद वह अपनी रेंज रोवर कार से अपने घर के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आइपीएल 2020 के मुकाबले में रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब को 9 विकेट से शिकस्त दी थी। इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब आइपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो गई। चेन्नई की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। रांची एयरपोर्ट से धौनी अपने रेंज रोवर कार से घर गए।

chat bot
आपका साथी