MS Dhoni: धौनी और जीवा एक साथ आएंगे नजर, 5 साल में माही की बेटी को मिला पहला काम...

Dhoni Daughter Ziva धौनी की बेटी जीवा भी ग्लैमर की दुनिया में दस्तक देने वाली है। पांच साल की जीवा जल्द ही एक बिस्कुट के विज्ञापन में काम करती नजर आएंगी। यह विज्ञापन जीवा अपने पापा धौनी के साथ कर रही हैं। धौनी पहली बार बेटी संग नजर आएंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 12:35 AM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 07:59 AM (IST)
MS Dhoni: धौनी और जीवा एक साथ आएंगे नजर, 5 साल में माही की बेटी को मिला पहला काम...
Dhoni Daughter Ziva: महेंद्र सिंह धौनी और उनकी बेटी जीवा।

रांची, जासं। Dhoni Daughter Ziva भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बेटी जीवा धौनी भी ग्लैमर की दुनिया में दस्तक देने वाली है। पांच साल की जीवा जल्द ही एक बिस्कुट के विज्ञापन में काम करती नजर आएंगी। यह विज्ञापन जीवा अपने पापा धौनी के साथ कर रही हैं। धौनी भी पहली बार बेटी के साथ विज्ञापन में नजर आएंगे।

पापा-बेटी की यह जोड़ी एक बिस्किट कंपनी के प्रमोशन के लिए शूट किए गए विज्ञापन में दिखाई देगी। कंपनी ने इंस्टाग्राम पर एमएस धौनी और जीवा की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही कंपनी ने एमएस धौनी और जीवा को इंस्टाग्राम पर टैग भी किया है। 

पिछले साल 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेंद्र सिंह धौनी की मार्केट वैल्यू में कमी नहीं आई है और उन्हें नए-नए ऑफर मिल रहे हैैं। जीवा ने अपने पापा के साथ इस एड की शूटिंग पिछले माह ही की है। क्रिकेट छोडऩे के बाद धौनी अब भी लगभग दस कंपनियों से जुड़े हुए हैं। 

बेहद स्टाइलिश है धौनी की बेटी जीवा

माही की बेटी काफी स्टाइलिश हैं। जीवा की मम्मी साक्षी अक्सर बेटी की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जीवा के प्रशंसक भी उसकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैैं। लगभग डेढ़ माह तक दुबई में रहने के बाद धौनी सोमवार को अपने परिवार के साथ रांची पहुंचे हैैं।

chat bot
आपका साथी