महाराष्ट्र का प्रदीप रांची में चोरी के गहने गलाने का करता था काम, गिरफ्तार

अरगोड़ा थाने की पुलिस ने चोरी के गहने गलाने वाले को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम प्रदीप विलास ठोम्बरे उर्फ पप्पू है। वह शनि मंदिर के पास किराए के मकान में रहता था। जबकि मूल रूप से महाराष्ट्र के सतारा जिले का रहने वाला है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 04:02 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 04:02 PM (IST)
महाराष्ट्र का प्रदीप रांची में चोरी के गहने गलाने का करता था काम, गिरफ्तार
महाराष्ट्र का प्रदीप रांची में चोरी के गहने गलाने का करता था काम, गिरफ्तार। जागरण

रांची, जासं। अरगोड़ा थाने की पुलिस ने चोरी के गहने गलाने वाले को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम प्रदीप विलास ठोम्बरे उर्फ पप्पू है। वह शनि मंदिर के पास किराए के मकान में रहता था। जबकि मूल रूप से महाराष्ट्र के सतारा जिले का रहने वाला है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार बीते 11 मई को सेंट्रल अशोका स्थित नीरज सिंह के मकान से गहनों की चोरी कर ली गई थी।

इस चोरी के मामले में छोटू कुमार वर्मा, संतोष कुमार राठौड़, प्रदीप कुमार सोनी, अर्जुन चंद्रपाल और शिवा कुमार साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इन अपराधियों द्वारा चोरी किए गए गहने को लेकर प्रदीप गलाने का काम करता था। उन्हीं की स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। इसके बाद से प्रदीप की तलाश चल रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह हरमू इमली चौक के आसपास से गुजर रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने आरोपित को दबोचा और उसे जेल भेज दिया है।

आरपीएफ ने पकड़ा पांच मोबाइल चोरों को

आरपीएफ की टास्क टीम नामकुम स्टेशन पर पहुंची हटिया टाटा पैसेंजर ट्रेन से पांच मोबाइल चोर लड़कों को संदेह के आधार पर पकड़ा । सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। यह सभी पिछले कई महीनों से यात्रियों को परेशान कर रखे थे। इन्ही बातों को देखते हुए टास्क टीम के सदस्य पहले से इन पांचों पर निगरानी कर रखे हुए थे। जिन्हें संदेह के आधार पर पकड़ा गया और जीआरपी थाना रांची में प्राथमिकी दर्ज की गई। फिलहाल इनमें से एक चोर के पास चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया। उन्होंने इस बात को कबूला भी उनके द्वारा चोरी के कई वारदात किये जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी