कांग्रेस की स्‍क्रीनिंग कमेटी में विधायक दीपिका सिंह, असम में उम्‍मीदवारों के चयन को बनाई गई सदस्‍य

Congress Screening Committee Jharkhand News कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इससे संबंधित पत्र जारी करते हुए कमेटी में छह स्थानीय सदस्यों के शामिल होने की जानकारी दी है। इसमें केंद्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह भी शामिल हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:04 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:08 PM (IST)
कांग्रेस की स्‍क्रीनिंग कमेटी में विधायक दीपिका सिंह, असम में उम्‍मीदवारों के चयन को बनाई गई सदस्‍य
Congress Screening Committee कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह। फाइल फोटो

रांची, राज्य ब्यूरो। Congress Screening Committee असम में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी में विधायक दीपिका पांडेय सिंह को सदस्य बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इसकी घोषणा कर दी है। कमेटी से जारी पत्र के अनुसार पृथ्वीराज चौहान को स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि कमलेश्वर पटेल को सदस्य के रूप में कमेटी में जगह दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इससे संबंधित पत्र जारी करते हुए कमेटी में छह स्थानीय सदस्यों के शामिल होने की जानकारी दी है।

इसमें केंद्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह, विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया आदि के नाम शामिल हैं। प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के लिए यह गौरव की बात है। मनोनयन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, डाॅ. इरफान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, जोनल को-आर्डिनेटर रमा खलखो, अशोक चौधरी, सुलतान अहमद, भीम कुमार आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी